निवेशकों में लगी इस कंपनी के शेयर्स खरीदने की होड़, कीमतों में आई 9 फीसदी से ज्यादा की तेजी

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी कि सोमवार को डिफेंस सेक्टर की स्मॉल कैंप कंपनी प्रीमियम एक्सप्लोसिव्स के शेयर खरीदने के लिए निवेशक काफी इच्छुक दिखाई दिए. ट्रेडिंग के दौरान प्रीमियम एक्सप्लोसेस के शेयर में 9 परसेंट से ज्यादा तक की वृद्धि देखने को मिली.

Share Market 2

आज हम आपको इसी कंपनी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है इसलिए आपको सोच- समझकर ही निवेश करना चाहिए.

शेयर बाजार में छाई कंपनी

साल 2020 में शेयर 10 रुपये के निचले स्तर पर चला गया था, इस लिहाज से 5 सालों में इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि डिफेंस विस्फोटको की आपूर्ति के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संस्था से निर्यात ऑर्डर मिला है, जिसकी आपूर्ति 2 साल के अंदर- अंदर करनी होगी. प्रीमियम एक्सप्लोसिव के अनुसार, इस आर्डर की कुल लागत लगभग 190 करोड रुपए के आसपास बताई जा रही है, इसी वजह से शेयर बाजार में इस कंपनी के शेयर को खरीदने के लिए निवेशकों में काफी होड़ दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़े -  2 साल में 227 फीसदी तक चढ़ा कंपनी का शेयर, इस महीने मिला शानदार रिटर्न

कीमतों में जबरदस्त इजाफा

इस कंपनी के शेयर की कीमतों की बात की जाए तो पिछले 1 महीने में कीमतों में 22% तक के गिरावट दर्ज की गई है. स्मॉल कैप स्टॉक में पिछले तीन महीनो में 9% और पिछले 6 महीना में 3% तक की वृद्धि देखने को मिली है. पिछले 1 साल की बात की जाए तो शेयर की कीमतों में 34% तक के गिरावट दर्ज की गई है. अगर आप भी फ्यूचर में बेहतरीन रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आप इस कंपनी के शेयर्स में निवेश कर सकते हैं.

आज ही नो परसेंट से ज्यादा का उछाल कीमतों में देखने को मिला है, जिसके बाद कीमते 468 रुपए के आंकड़े को पार कर गई है. इस तेजी की वजह एक बड़े ऑर्डर को माना जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.