जींद डिपो को मिली 5 AC बसों की सौगात, इन रूटों पर होगा बसों का संचालन

जींद | हरियाणा प्रदेश के जींद शहर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. जानकारी देते हुए बताया गया कि जींद डिपो को पांच नई एसी बसें मिलने जा रही है, जिससे यात्री भी काफी खुश दिखाई दे रहे है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि इन नई 5 AC बसों को किस रूट पर चलाया जाएगा और किन यात्रियों को इससे लाभ मिलने वाला है.

Haryana Roadways AC Bus

अब इन रूटों पर चलेगी AC बसें

जानकारी देते हुए बताया गया कि इन बसों को चंडीगढ़ और गुरुग्राम रूट पर चलाया जाएगा. वहीं, इस संबंध में बसों का किराया भी निर्धारित कर दिया गया है. शनिवार को डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण मिड्डा ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पांच में से तीन बजे चंडीगढ़ रूट पर, वही दो बस गुरुग्राम रूट पर चलाई जाएगी. पहले दिन हर बस में 20 से 25 यात्रियों ने सफर किया. जींद डिपो में लगभग 170 बसों के आसपास साधारण बसे हैं इनमें एक भी AC बस नहीं थी. पिछले काफी समय से यात्री लंबे रूट के लिए एसी बसों की डिमांड कर रहे थे. अब विभाग की तरफ से उनके इस डिमांड को पूरा कर दिया गया है.

इतना रहेगा चंडीगढ़ और गुरुग्राम का किराया

जींद से चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, सालासर बालाजी, अमृतसर और लुधियाना जैसे लंबे रूटों पर भी साधारण बसें भेजी जा रही है. लंबे रूट होने के बावजूद भी यहां पर AC बेस नहीं चल रही है ऐसे में यात्रियों को गर्मियों के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. अब जींद डिपो प्रबंधक की तरफ से AC बसों की शुरुआत कर दी गई है. जींद से गुरुग्राम जाने वाली AC बस का किराया 250 रूपये होने वाला है, जबकि साधारण बसों का किराया महज 160 रुपए है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

जींद से चंडीगढ़ तक का साधारण बस का किराया 245 रुपए, वही AC बस के लिए अब यात्रियों को 340 रूपये खर्च करने होंगे. अब गुरुग्राम और चंडीगढ़ रूट पर जाने वाले यात्रियों को AC बसों का आनंद मिलने वाला है. इससे यात्री भी काफी खुश दिखाई दे रह है .

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.