हरियाणा रोडवेज से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर 172 रुपए कम हुआ किराया

जींद | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि जींद बस स्टैंड से हल्द्वानी जाने वाली रोडवेज बस का किराया वापस घटा दिया गया है. अब तक यात्रियों को 766 रुपए किराया देना पड़ रहा था लेकिन अब 594 रुपए देने होंगे. यानि 172 रुपए कम हुए हैं.

Haryana Roadways

रूट डायवर्ट से हुई थी बढ़ोतरी

गत दिनों पहाड़ों पर हुई भारी बारिश और भूस्खलन के चलते जींद से हल्द्वानी जाने वाली रोडवेज बस का रूट डायवर्ट करना पड़ा था. इस बस को बिजनौर की बजाय वाया हरिद्वार होकर हल्द्वानी भेजा जा रहा था. ऐसे में बस को अतिरिक्त दूरी तय करने की वजह से यात्रियों को 172 रुपए किराया ज्यादा देना पड़ रहा था. अब हालात सामान्य होने पर बस को अपने निर्धारित रूट से संचालित किया जा रहा है जिससे किराया कम हो गया है.

जींद डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि जींद से वाया बिजनौर होकर बस को 434 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी और प्रति व्यक्ति किराया 594 रुपए लगता था, लेकिन वाया हरिद्वार होकर हल्द्वानी जाने पर बस को 521 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही थी. यानि 87 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी, जिसके बाद किराया बढ़ाकर 766 रुपए किया गया था.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

जल्द कटरा तक जाएगी बस

उन्होंने बताया कि अब यह बस अपने निर्धारित रूट वाया बिजनौर होकर हल्द्वानी के लिए संचालित होने लगी है, जिसके बाद यात्रियों से पहले वाला किराया लिया जा रहा है. इसके अलावा, उन्होंने बताया कि जींद से कटरा जाने वाली बस जम्मू तक संचालित हो रही है. वहां पर पहाड़ों में भूस्खलन के चलते हालात खराब है. जैसे ही स्थिति सामान्य होती है, बस को कटरा तक चलाया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.