मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार दे रही स्कॉलरशिप का मौका; 30 नवंबर तक करें आवेदन

भिवानी | हरियाणा सरकार की तरफ से डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना का संचालन किया जाता है. इस योजना के तहत, विद्यार्थियों को 8 हजार से लेकर 12 हजार रुपये तक का वजीफा दिया जाएगा. योजना का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को 30 नवंबर तक आवेदन करना होगा. इस बारे में एसडीएम रवि मीणा द्वारा जानकारी दी गयी है कि जो भी विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वह 30 नवंबर तक आवेदन कर दें.

Scholarship

उन्होंने बताया कि इस स्कीम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उत्कृष्टता की भावना को प्रोत्साहन देना है. एसडीएम ने बताया कि योजना के अंतर्गत सामान्य व पिछड़े वर्ग के छात्रों को 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर 8हजार से 12 हजार रुपये तक की राशि प्रदान की जाती है.

अभिभावकों की वार्षिक आय

अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, घुमंतु और अर्थ घुमंतु जातियों के छात्रों को मैट्रिकोत्तर कक्षाओं में दाखिला लेने पर 10वीं, 12वीं, स्नातक व परास्नातक परीक्षाओं में प्राप्त किये गए अंकों की प्रतिशतता के मुताबिक वजीफा दिया जाता है. विद्यार्थियों को ध्यान रहे कि इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है.

कार्यालय में करें सम्पर्क

योजना से जुड़ी हुई ज्यादा जानकारी के लिए विद्यार्थी जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय, कमरा नंबर 164, प्रथम तल, लघु सचिवालय भिवानी में संपर्क कर सकते हैं. कार्यालय का दूरभाष नंबर 01664-242629 भी जारी किया गया है जहां पर विद्यार्थी संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.