नारनौल से नांगल चौधरी के नए बस स्टैंड होते हुए खाटूश्याम जाएगी रोडवेज बस, फटाफट देखें टाइमिंग

महेंद्रगढ़ | हरियाणा परिवहन विभाग ने नारनौल में यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में नारनौल बस डिपो से राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम मंदिर के लिए स्पेशल बस सेवा का संचालन किया गया है. इस बस के संचालन से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत पहुंचेगी.

Haryana Roadways Bus

यह रहेगा रूट

यह बस नांगल चौधरी के नए बस स्टैंड से होते हुए लुजोता, शहबाजपुर, दोस्तपुर, दोखेरा, दलपतपुरा रामपुरा, खरकड़ा, पाटन, नीमकाथाना, चला, खंडेला मोड़ और पलसाना से होते हुए खाटूश्याम मंदिर पहुंचेगी. वहीं, नांगल चौधरी के नए बस स्टैंड पर बसों का आवागमन शुरू होने पर स्थानीय लोगों में खुशी छाई हुई है. उन्होंने ड्राइवर और कंडक्टर का फूलों की माला से स्वागत किया. लोगों का कहना है कि इस बस स्टैंड के शुरू होने का लंबा इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है.

बस स्टैंड इंचार्ज अनिल यादव ने बताया कि नांगल चौधरी से गुजरने वाली सभी बसें नए बस स्टैंड से होकर गुजरने लगी हैं. इससे बसों और यात्रियों को शहर की भीड़- भाड़ से छुटकारा मिलेगा. उन्होंने बताया कि जयपुर सहित सोहला, कादमा, कोसली, देवास के लिए बस सेवा की शुरुआत की गई है और अब श्रद्धालुओं की डिमांड पर खाटूश्याम मंदिर के लिए बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है.

यह भी पढ़े -  महेंद्रगढ़ की बेटी सोनिया ने देशभर में बढ़ाया हरियाणा का मान, नेवी में बनी सब-लेफ्टिनेंट

यह रहेगी समय- सारणी

नारनौल बस स्टैंड से यह बस सुबह 10 बजे रवाना होकर साढ़े 10 बजे नांगल चौधरी के नए बस अड्डे पर पहुंचेंगी. यहां से रवाना होकर डेढ़ बजे खाटूश्याम मंदिर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में दोपहर साढ़े 3 बजे रवाना होकर शाम साढ़े 6 बजे नांगल चौधरी पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.