यात्रीगण कृपया ध्यान दें; घने कोहरे ने थामे रेलगाड़ियों के पहिए, पूरी 56 रद्द ट्रेनों की सूची आई सामने

अंबाला | सर्द मौसम की शुरुआत हो चुकी है और ज्यादातर इलाकों खासकर उत्तर भारत के राज्यों में सुबह के समय काफी घने कोहरे (ट्रेन) ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. बता दें कि हर साल कोहरे की वजह से बहुत सी दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं, जिसमें लोगों को जान- माल की हानि झेलनी पड़ती है. वहीं, मौसम में बदलाव को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. उत्तर रेलवे ने घने कोहरे को देखते हुए 56 ट्रेनों के संचालन को लेकर आगामी आदेश जारी कर दिया है. जिसके तहत अगले 3 महीने यानि दिसंबर से फरवरी तक 32 ट्रेनों को रेड रखा जाएगा और 20 ट्रेनों की संचालन अवधि में कटौती की गई है.

Train Cancelled

अंबाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि सर्दियों के मौसम में घने कोहरे के मद्देनजर हर साल की भांति इस बार भी ट्रेनों की संख्या को कम करने या रद्द करने की योजना बनाई गई है. लोगों को परेशानी ना हो, इसके लिए पहले ही बताया जा रहा है कि कौन सी ट्रेन का संचालन प्रभावित रहेगा.

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 12207 काठगोदाम- जम्मूतवी 9 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • 12208 जम्मूतवी- काठगोदाम 7 दिसंबर से 22 फरवरी
  • 12209 कानपुर- काठगोदाम 9 दिसंबर से 24 फरवरी
  • 12210 काठगोदाम- कानपुर 8 दिसंबर से 23 फरवरी
  • 14003 मालदा नई दिल्ली 6 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 14004 नई दिल्ली- मालदा 4 दिसंबर 26 फरवरी तक
  • 14524 अंबाला चरीनी 2 दिसंबर से 24 फरवरी
  • 14605 ऋषिकेश- जम्मूतवी 8 दिसंबर से 23 फरवरी
  • 14606 जम्मूतवी- ऋषिकेश 7 दिसंबर से 22 फरवरी
  • 14615 लालकुंआ- अमृतसर 6 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 14616 अमृतसर लालकुंआ 6 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 14617 पूर्णिया- अमृतसर 3 दिसंबर से 2 मार्च
  • 14618 अमृतसर- पूर्णिया 1 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 14630 फिरोजपुर- चंडीगढ़ 1 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 14617 पूर्णिया- अमृतसर 3 दिसंबर से 2 मार्च
  • 14618 अमृतसर- पूर्णिया 1 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 14630 फिरोजपुर- चंडीगढ़ 1 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 14629 चंडीगढ़- फिरोजपुर 2 दिसंबर से 1 मार्च
  • 14503 कालका- कटरा 2 दिसंबर से 27 फरवरी
  • 14504 कटरा- कालका 3 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 14505 अमृतसर- नंगलडैम 1 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 14506 नंगल डैम- अमृतसर 1 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 14213 वाराणसी- बहराइच 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • 14214 बहराइच- वाराणसी 2 दिसंबर से 1 मार्च
  • 14541 चंडीगढ़- अमृतसर 1 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 14542 अमृतसर- चंडीगढ़ 2 दिसंबर से 1 मार्च
  • 12327 हावड़ा- देहरादून 2 दिसंबर से 27 फरवरी
  • 12328 देहरादून- हावड़ा 3 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 14111 मुज्जफरपुर- इलाहाबाद 1 दिसंबर से 25 फरवरी
  • 14112 इलाहाबाद मुज्जफरपुर 1 दिसंबर से 25 फरवरी
  • 20451/ 52 कोटा- नई दिल्ली- कोटा 1 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 19611 अजमेर- अमृतसर 4 दिसंबर से 28 फरवरी
  • 19614 अमृतसर- अजमेर 5 दिसंबर से 1 मार्च तक रद्द रहेगी.

संचालन अवधि में कटौती

  • 22406/ 05 आनंद विहार- भागलपुर- आनंद विहार गरीब रथ सप्ताह में 3 दिन की बजाय दिसंबर से दो दिन चलेगी.
  • 13019/ 20 हरिद्वार- काठगोदाम- हरिद्वार सप्ताह के छह दिन
  • 12317 कोलकाता- अमृतसर सप्ताह के बुधवार और 12318 सप्ताह के शुक्रवार
  • 12357 कोलकाता- अमृतसर मंगलवार और 12358 अमृतसर- कोलकाता वीरवार
  • 11123/ 24 ग्वालियर- बरौनी- ग्वालियर सप्ताह के पांच दिन
  • 11109/ 10 झांसी- लखनऊ- झांसी सप्ताह के पांच दिन
  • 12033/ 34 कानपुर- नई दिल्ली- कानपुर सप्ताह के चार दिन
  • 12180/ 79 आगरा- लखनऊ- आगरा सप्ताह के पांच दिन
  • 11905/ 06 आगरा- होशियारपुर- आगरा सप्ताह के चार दिन
  • 15909/ 10 डिब्रूगढ़- लालगढ़ सप्ताह के छह दिन चलेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.