गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस पर आनंदपुर साहिब के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

अंबाला | श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. इस अवसर पर अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 2 स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाई हैं. बता दें कि ‘हिंद दी चादर’ कहे जाने वाले नौवें सिख गुरु के बलिदान को याद करने हर साल लाखों की संख्या में लोग आनंदपुर साहिब पहुंचते हैं. उनकी यात्रा को आसान और आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

पहली ट्रेन यानि कल सुबह 06.40 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन सुबह सवा 4 बजे आनंदपुर साहिब पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में 25 नवंबर को रात 9 बजे आनंदपुर साहिब से रवाना होकर उसी रात साढ़े 11 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन अंबाला कैंट, मुरादाबाद और लखनऊ स्टेशन पर ठहराव करेगी.

दूसरी ट्रेन दिल्ली से रोजाना संचालित होगी. पूरी तरह से वातानुकूलित यह ट्रेन 22- 25 नवंबर तक रोजाना सुबह 7 बजे दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 01.45 बजे आनंदपुर साहिब पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में रोजाना रात साढ़े आठ बजे आनंदपुर साहिब से रवाना होकर अगली सुबह सवा 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला कैंट, सरहिंद और न्यू मोरिंडा स्टेशन पर ठहराव करेगी.

श्रद्धालुओं को राहत

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि गुरु तेग बहादुर साहिब ने धर्म की रक्षा और इंसानियत के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया. उनके इस महान त्याग को सम्मान देते हुए रेलवे श्रद्धालुओं की हर संभव मदद कर रहा है. इसी कड़ी में उनके सफर को आरामदायक बनाने के लिए 2 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.