चंडीगढ़ | मंगलवार को चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (स्थानीय निकाय) की बैठक का आयोजन हुआ. इस बैठक में स्थानीय निकाय विभाग के 22 एजेंडे रखे गए. इनमें से लगभग 157 करोड़ रुपए से अधिक के 18 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है. इस बैठक में लगभग 7 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि की बचत हुई.

हरियाणा CM की अध्यक्षता में बैठक
सीएम नायब सैनी ने 11 नगरपालिका व नगरपरिषदों में घर-घर कूड़ा उठाकर साफ एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए 13 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि के कार्यों को मंजूरी प्रदान की. इनमें पानीपत में सीवरेज लाइन को नवीनतम तकनीक से साफ करने के साथ ही अवरूद्ध पाइप लाइन को बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा. इसके साथ ही, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कूड़े का सही निश्पादन करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाने के लिए भी सिवानी, हिसार, बरवाला सहित कई नगरपालिकाओं के लिए भी कार्य करने की सहमति प्रदान की गई है.
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (स्थानीय निकाय) की बैठक में अहम फैसले।
स्थानीय निकाय विभाग के ₹157 करोड़ से अधिक के 18 कार्यों को मिली स्वीकृति।
बैठक में लगभग 7 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि की बचत हुई।#NaiabSinghSaini #Haryana pic.twitter.com/gyzkHtd9l9
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 9, 2025
नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें अधिकारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्थानीय निकायों में पूर्ण रूप से स्वच्छता बनाए रखी जाए तथा अधिकारी नियमित रूप से कार्य की मॉनिटरिंग करें. उन्होंने कहा कि सभी वेंडर्स निर्धारित मानकों के अनुसार ई- रिक्शा, ट्रेक्टर व डंपरों आदि संसाधनों का उपयोग करें तथा घर- घर कूड़ा उठाने के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही न बरतें. नियमित रूप से घरों से निकलने वाले कूड़े की छंटनी का कार्य करके सही निश्पादन करें.
सीएम ने कहा कि सराहनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे और जो वेेंडर समय पर सही कार्य नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.