हरियाणा में श्रमिकों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, इस शहर में जल्द शुरू होगा 100 बेड का नया अस्पताल

अंबाला | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) स्वास्थ्य सेवाओं को ओर बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में अंबाला छावनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा 100 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल स्थापित किया जाएगा. इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा ESIC के क्षेत्रीय निदेशक को भूमि आवंटन का पत्र जारी कर दिया है. इसके बाद, ESIC द्वारा भूमि भुगतान कर अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा.

MPNews 38

आश्रितों को सीधा लाभ

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह आधुनिक अस्पताल अंबाला छावनी के सेक्टर 33 में स्थापित होगा. उन्होंने बताया कि इस अस्पताल के स्थापित होने से अम्बाला सहित आसपास के जिलों के हजारों बीमित श्रमिकों व उनके परिवारों को सीधा लाभ प्राप्त होगा. उन्होंने इस परियोजना को अंबाला छावनी और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है.

उन्होंने बताया कि वे खुद इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए काफी समय से केंद्र सरकार और संबंधित विभागों से बातचीत कर रहे है. इस अस्पताल की स्थापना अंबाला के बीमित समुदाय के लिए बेहतर, समयबद्ध और मरीज- केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

मिलेगी यह सुविधाएं

उन्होंने बताया कि अस्पताल सभी आधुनिक सुविधाएं जैसे कि मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, त्वचा रोग, मनोरोग और आपातकालीन चिकित्सा जैसी प्रमुख सेवाएं प्रदान करेगा. अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन व ट्रामा केयर, आधुनिक ICU, उन्नत जांच सुविधाएं तथा इन पेशेंट, आउट पेशेंट और डे- केयर सेवाएं उपलब्ध रहेगी, ताकि बीमित व्यक्तियों को समय पर और उचित इलाज मिल सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.