धुंध और कोहरे ने बढ़ाई रेलयात्रियों की परेशानी, पंजाब रूट पर 22 ट्रेनें रद्द; फटाफट देखें लिस्ट

अंबाला | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि सर्द मौसम की शुरुआत के साथ ही धुंध और कोहरे ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है. यदि आप भी ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. अन्यथा, बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Train Cancelled

घंटों देरी से चल रही सुपरफास्ट ट्रेनें

सर्द मौसम में कोहरा ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. हर साल की तरह इस बार भी हालात कुछ ऐसे ही है. कोहरे के चलते पंजाब रूट पर लगभग 2 दर्जन ट्रेनें फरवरी के आखिर से लेकर मार्च महीने के पहले सप्ताह तक रद्द कर दी गई है. वहीं, कोहरे का असर इतना हैं कि शताब्दी, आम्रपाली और हावड़ा- अमृतसर जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही है.

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 12207/08, गरीब रथ एक्सप्रेस 24 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14606/05, योग नगरी- जम्मूतवी एक्सप्रेस 22 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14615/16,लाल कुआं- अमृतसर एक्सप्रेस 28 जनवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14617/18, जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन 2 मार्च तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14503-04, कालका- श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस 28 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14505/06, नंगल डैम एक्सप्रेस ट्रेन 28 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14541/42, अमृतसर- चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन 28 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19611/19614 अमृतसर- अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन 1 मार्च तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 12317/18, अकाल तख्त एक्सप्रेस 24 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 12357/58, दुर्ग्याणा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14681/82, जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 मार्च तक रद्द रहेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.