गुजरात से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन होगी संचालित, हरियाणा में भी करेगी ठहराव; फटाफट देखें टाइमिंग

नई दिल्ली | रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए पश्चिमी रेलवे ने गुजरात से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. इस ट्रेन के संचालन का हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को भी फायदा पहुंचेगा.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 04061, साबरमती- दिल्ली सराय रोहिल्ला 22- 31 दिसंबर के बीच सोमवार, वीरवार, रविवार और बुधवार को सुबह सवा 5 बजे साबरमती से रवाना होकर रात साढ़े 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04062, दिल्ली सराय रोहिल्ला- साबरमती 21-30 दिसंबर के बीच रविवार, बुधवार, शनिवार और मंगलवार सुबह 08.10 बजे दिल्ली से रवाना होकर रात साढ़े 12 बजे साबरमती पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  ISRO की बड़ी कामयाबी, लगातार सफल मिशन से 'नॉटी बॉय' GSLV ने फिर जीता वैज्ञानिकों का भरोसा

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी.

आधिकारिक वेबसाइट पर हासिल करें जानकारी

इस ट्रेन में यात्रियों को फर्स्ट एसी, AC- 2 टियर, AC- 3 टियर, शयनयान और साधारण द्वितीय श्रेणी के डिब्बों की सुविधा मिलेगी. यह ट्रेन स्पेशल किराए पर स्पेशल ट्रेन के तौर पर संचालित होगी. इस ट्रेन की बुकिंग 14 दिसंबर से सभी PRS काउंटरों और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है. इस ट्रेन के ठहराव, समय- सारणी एवं संरचना के संबंध में डिटेल से जानने के लिए Enquiry.IndianRail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.