दोहरीकरण कार्य के चलते हिसार- दिल्ली सहित कई ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित, फटाफट देखें पूरी जानकारी

हिसार | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. अन्यथा, बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने जानकारी दी है कि अगले महीने कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.

Indian Railway Train

प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे की तरफ से बीकानेर मंडल के सुरतपुरा-सादुलपुर रेलखंड पर चूरू- आसलू- दुधवाखारा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है. इसके चलते 20 और 21 जनवरी 2026 को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उपरोक्त कार्य के चलते 21 जनवरी को रेवाड़ी- बीकानेर पैसेंजर और बीकानेर- रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन पूर्ण रूप से रद्द रहेगी. दिल्ली- हिसार और हिसार- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 21 जनवरी को रूट डायवर्ट से होते हुए रेवाड़ी- भिवानी- हिसार होकर संचालित होगी. इस दौरान बीच रास्ते झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी व हांसी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

रूट डायवर्ट से चलेगी एक और ट्रेन

उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को कोटा- सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन रूट डायवर्ट के चलते लोहारू- रेवाड़ी- भिवानी- हिसार होकर संचालित होगी. कैप्टन शशि किरण ने यात्रियों से आग्रह करते हुए कहा कि सफर पर निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या फिर हेल्पलाइन नंबर पर इस संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.