घोषणा: हरियाणा में बनेगा 23वां जिला; मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा ऐलान; यहाँ पढ़े नाम

हिसार | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज हिसार दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने हांसी में आयोजित विकास रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस रैली को संबोधित करते हुए हांसी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक विनोद भयाणा ने मुख्यमंत्री के सामने मांग पत्र रखते हुए कहा कि हांसी को जिला बनाने की घोषणा की जाए. यहां के लोगों ने शहादत दी है. यह पहले जिला था, जिसका मान- सम्मान अंग्रेजी हुकूमत ने लूटा है. पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी कहा था कि अगर नया जिला बनेगा, तो वह हांसी बनेगा.

Faridabad City Home Ghar Colony

नए जिले का मिला तोहफा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हांसी को नया जिला बनाने की घोषणा कर दी है. हांसी हरियाणा का 23वां जिला बनेगा. मुख्यमंत्री ने हांसी में आयोजित विकास रैली में जैसे ही इसकी घोषणा की वैसे ही लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई.

77 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास

  • 61.44 करोड़ रुपए की लागत से बरवाला ब्रांच से हांसी शहर के लिए पानी प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास किया.
  • इस प्रोजेक्ट से हांसी शहर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को मजबूती मिलेगी.
  • 7.42 करोड़ रुपए की लागत से ढंढेरी गांव में नवनिर्मित 33 kV बिजली सब- स्टेशन का उद्घाटन किया.
  • 8.44 करोड़ रुपए की लागत से लोहारी राघो गांव में 33 बिजली kV सब- स्टेशन का उद्घाटन किया.
  • हांसी बस स्टैंड से जल निकासी के लिए अलग से ड्रेन बनाई जाएगी. सेक्टर-5 में STP- WTP बनेगा.
  • सुल्तानपुर गांव में फसल सिंचाई के लिए ओपी जिंदल माइनर से रजवाहा दिया जाएगा.
  • हांसी में पुलिस लाइन का निर्माण चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा.
  • हांसी सिविल अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 100 की जाएगी.
  • ऐतिहासिक एमटी झील का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. नया खेल स्टेडियम बनेगा.
यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

नोटिफिकेशन किया जाएगा जारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि हांसी को नया जिला बनाने की घोषणा हमारी सरकार कर रही है और एक सप्ताह के भीतर इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. जिला बनने की घोषणा होते ही विधायक विनोद भयाणा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हांसी के लोग इस दिन को कभी नहीं भुल पाएंगे.

हांसी जिले में दो उपमंडल और तीन तहसील और एक उपतहसील बनाई जाएगी. इसमें 97 राजस्व गांव और 110 ग्राम पंचायत शामिल की जाएगी. नए जिले के लिए पूरा ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. नए जिले के ड्राफ्ट में हांसी, नारनौद उपमंडल के अलावा हांसी, नारनौंद, बास तहसीलें और खेडी चौपटा उपतहसील का इलाका शामिल होगा. वर्तमान में जो पुलिस जिला का सीमांकन हैं, उसी को राजस्व जिला का सीमांकन माना जायेगा. इस संबंध में ड्राफ्ट तैयार कर अधिकारियों ने प्रदेश के राजस्व विभाग को भेज दिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.