नई दिल्ली | आठवें वेतन आयोग को लेकर उम्मीद और चिंता के बीच बैठें केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. महंगाई और घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी के बीच इन लोगों को अगली सैलरी बढ़ोतरी से बड़ी उम्मीदें हैं. सवाल यह है कि क्या 8वें वेतन आयोग का एरियर 1 जनवरी 2026 से मिलेगा या फिर कर्मचारियों को इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा. बता दे कि फिलहाल सरकार की तरफ से कोई फिक्स डेट नहीं आई है.
संसद में भी उठाया था सवाल
8वें वेतन आयोग के लागू करने को लेकर सवाल संसद के शीतकालीन सत्र में भी उठाया गया. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि 8वें आयोग को लागू करने की तारीख सरकार उचित समय पर तय करेगी और सिफारिशे स्वीकार होने के बाद उसके लिए आवश्यक बजटीय प्रावधान किए जाएंगे. इस जवाब से साफ जाहिर होता है कि सरकार वेतन आयोग लागू करने के मूड में है. एरियर 1 जनवरी से दिया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं है.
लंबे समय से इंतजार
नवंबर 2025 में सरकार ने 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को मंजूरी दी थी और आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया था. रिपोर्ट 2027 के मध्य तक आने की उम्मीद है. सरकार को रिपोर्ट पर विचार, कैबिनेट मंजूरी और नोटिफिकेशन में 3 से 6 महीने का समय लग सकता है. इस हिसाब से इसे आगे लागू करने की संभावना है.
वर्तमान में भले ही वेतन आयोगों के लागू होने में देरी हुई हो, लेकिन पिछले आयोग बिना किसी देरी के लागू हुए है. पहले सैलरी आयोगों में एरियर का पेमेंट आमतौर पर उस तारीख से किया गया था, जिस दिन पहले वेतन आयोग समाप्त हुआ था. 7वां वेतन आयोग जून 2016 में लागू हुआ था, लेकिन एरियर 1 जनवरी 2016 से मिला था.
