CNG वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, 1 जनवरी से घट जाएगी कीमत; जानें कितने कम होंगे दाम

नई दिल्ली, CNG Rate | नया साल पर देश के करोड़ो गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने टैरिफ में कटौती की घोषणा की है. इसके चलते 1 जनवरी 2026 से CNG और घरेलू पाइप नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में 2 से 3 रुपए प्रति यूनिट की कमी आएगी. PNGRB के सदस्य AK तिवारी ने इसकी जानकारी दी है.

Vehicles

3 जोन की बजाए 2 जोन

उन्होंने बताया कि नए टैरिफ ढांचे से परिवहन क्षेत्र और घरों के किचन बजट को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस राहत का मुख्य कारण गैस वितरण के टैरिफ स्ट्रक्चर में किया गया बदलाव है. पहले गैस की कीमतें 3 अलग- अलग दूरी आधारित जोन पर निर्भर करती थी. अब इसे घटाकर केवल 2 जोन कर दिया गया है. नई व्यवस्था के तहत, जोन- 1 के लिए दर को तर्कसंगत बनाते हुए 54 रुपए तय किया गया है. यह पहले 80 रुपए और 107 रुपए तक हुआ करती थी, जोकि पूरे भारत में समान रूप से लागू होगा.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

आम उपभोक्ताओं को फायदा

इस फैसले का असर भारत के 312 भौगोलिक क्षेत्रों में काम कर रही 40 सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों पर पड़ेगा. सरकार ने साफ निर्देश दिए है कि कम दरों का पूरा लाभ सीधे आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए. नियामक बोर्ड खुद इसकी निगरानी करेगा कि कंपनियां कीमतों में कटौती का लाभ जनता को वे रही है या नही. इससे न केवल निजी वाहनों और टैक्सी चलाने वालों को फायदा होगा, बल्कि पाइप गैस इस्तेमाल करने वाले घरों का खर्च भी घटेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.