खुशखबरी: भिवानी शहर को जल्द मिलेगा रिंग रोड का तोहफा, CCTV कैमरों से हाईटेक होगी हांसी फोरलेन पर निगरानी

भिवानी | हरियाणा में हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसी कड़ी में नवनिर्मित भिवानी- हांसी फोरलेन हाइवे पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं. फोरलेन पर आगे कोई सड़क हैं या फिर कोई अवरोधक, तेज आवाज में बजने वाले सायरन के जरिए वाहन चालकों को इसकी जानकारी मिलेगी, ताकि वे समय रहते सतर्क हो जाएं और हादसों से बचाव करने में मदद मिल सके.

Ring Road

कैमरे की निगरानी

करीब 43 किलोमीटर लंबे भिवानी- हांसी (NH- 418B) हाइवे पर 42 जगहों पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल किए गए हैं. औसतन हर 1 किलोमीटर के दायरे में एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. इन कैमरों के माध्यम से ओवरस्पीड की निगरानी के साथ- साथ किसी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत हाइवे पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा जा सकेगा. इन सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रखने के लिए बवानीखेड़ा टोल प्लाजा पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. बवानीखेड़ा टोल प्लाजा का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसे चालू करने के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा.

गांव जाटूलुहारी, बवानीखेड़ा और सिंकदरपुर में बाईपास रोड का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है. इस प्रोजेक्ट का 95% काम पूरा हो चुका है और बचे हुए हिस्से पर भी जल्द ही काम पूरा किया जाएगा.

भिवानी शहर का रिंग रोड

NH- 148B फोरलेन परियोजना में भिवानी शहर के बाईपास का ड्रीम प्रोजेक्ट भी आंशिक रूप से शामिल हैं. दिल्ली- पिलानी (NH- 709E) के भिवानी- रोहतक रोड पर गांव निनान से बाईपास के समीप टी- प्वाइंट से लेकर महम रोड को क्रॉस करते हुए भिवानी- हांसी रोड के तिगड़ाना मोड़ तक फोरलेन बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. निनान से लेकर लोहारू और चरखी दादरी रोड पर भी बाईपास रोड तैयार हो चुकी है.

तिगड़ाना मोड़ से लोहारू रोड तक करीब 11 किलोमीटर के दायरे में बाईपास निर्माण अभी प्रस्तावित है जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. इसके पूरा होने के बाद शहर के चारों ओर करीब 35 किलोमीटर के दायरे में शहर से बाहर रिंग रोड तैयार हो जाएगी. इससे भारी वाहनों को शहर की भीड़- भाड़ से छुटकारा मिलेगा और वे बाहर से ही अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ सकेंगे. इससे शहर की सड़कों पर ट्रैफिक दबाव कम करने में बड़े स्तर पर मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.