दिल्ली- NCR की पहली पसंद बना नूंह का देशी गेहूं, खासियत जानकर आप भी शुरू कर देंगे खाना

नूंह | ज्यादा मुनाफे और अधिक उत्पादन के चक्कर में आज खेतों में अंधाधुंध कीटनाशकों और उर्वरकों का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन नूंह जिले में इसके विपरित देशी गेहूं की खेती दिल्ली- NCR तक लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. लोगों को खाने के लिए ऑर्गेनिक गेहूं की सुविधा मिल रही है. यहां उगाए जाने वाले अनाज को दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे एनसीआर क्षेत्र गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक पसंद किया जा रहा है.

Gehu Kisan

खाद और कीटनाशक से दूरी

दिल्ली- एनसीआर में रहने वाले बहुत से लोग जो देशी गेहूं खाना पसंद करते हैं, वो नूंह से ही लेकर जाते हैं. यहां देशी गेहूं की खेती मुख्यत नूंह, नगीना और पिनगवां के आसपास के गांवों के किसान करते हैं. इन इलाकों के किसानों ने बताया कि वे देशी गेहूं की खेती में कीटनाशक और खाद का इस्तेमाल नहीं करते हैं.

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि नूंह की धरती में पैदा होने वाला देशी गेहूं C- 306 किस्म की पैदावार सबसे अच्छी होती है. इस किस्म के लिए ज्यादा सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ती है. यहां पहले के मुकाबले देसी गेहूं की खेती के रकबे में कमी आई है क्योंकि अन्य गेहूं के मुकाबले देशी गेहूं का उत्पादन कम रहता है. हालांकि, फिर भी ऊंचा भाव काफी हद तक पैदावार की कमी को दूर कर देता है. कम पैदावार के बावजूद भी यहां हर साल की भांति इस बार भी हजारों एकड़ जमीन पर देशी गेहूं की फसल लहलहा रही है.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

जानें खासियत

नूंह और आसपास के क्षेत्र में उगाई जाने वाली देशी गेहूं में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद है. इस गेहूं की रोटी मुलायम होती है जो खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होती है. भले ही इस किस्म का भाव ज्यादा रहता है, लेकिन अपनी खासियतों के चलते दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में हमेशा इसकी डिमांड बनी रहती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.