CTET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिसंबर तक करें पेंडिंग फॉर्म सबमिट

नई दिल्ली | जिन भी उम्मीदवारों ने CTET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है उनके लिए एक बड़ी खबर है. कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने CTET का रजिस्ट्रेशन कर लिया था, मगर फॉर्म कम्पलीट करके सबमिट नहीं कर पाए थे. ऐसे में सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजूकेशन यानी CBSE की तरफ से इन उम्मीदवारों को एक और मौका दिया गया है. इन उम्मीदवारों की संख्या 161127 है जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो कर लिया था, लेकिन फॉर्म पूरा करके सबमिट नहीं कर सके थे.

Central Teacher Eligibility Test CTET

फॉर्म सबमिट करने का अंतिम मौका

ऐसे में इन उम्मीदवारों को 27 से 30 दिसंबर तक अपना फॉर्म सबमिट करने का समय दिया गया है. ये उम्मीदवार 27 दिसंबर (सुबह 11 बजे) से 30 दिसंबर (रात 11:59 बजे तक) 2025 के बीच अपना फॉर्म फाइनल सबमिट कर पाएंगे. आवेदक पोर्टल ctet.nic.in पर लॉगिन करके आवेदन पूरा कर सकते है. यह मौका सिर्फ उन अभ्यर्थियों को दिया गया है जिन्होंने अपना फॉर्म कंप्लीट तो कर लिया था, मगर अंतिम तारीख यानी 18 दिसंबर तक फॉर्म सबमिट नहीं कर पाए थे.

यह भी पढ़े -  HTET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रिजल्ट से पहले जारी होगी आंसर की; जानें प्रोसेस

नहीं हो सकेगा कोई नया रजिस्ट्रेशन

उम्मीदवारों को ध्यान रहे कि इस समय अवधि में कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकता है. यह मौका सिर्फ उन उम्मीदवारों को दिया गया है, जिनके अधूरे फॉर्म जमा नहीं हो पाए थे. इस परीक्षा के लिए कुल 25 लाख 30 हजार 436 अभ्यर्थियों के आवेदन आए हैं. CTET परीक्षा 8 जनवरी 2026 रविवार को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.