हिसारवासियों को नए साल पर मिला वृंदावन- उज्जैन के लिए सीधी ट्रेन का तोहफा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

हिसार | नए साल के शुभ अवसर पर भारतीय रेलवे ने हरियाणा के यात्रियों को एक और बड़ा तोहफा दिया है. बता दें कि लंबे इंतजार और तकनीकी जांच के बाद रेलवे बोर्ड ने इंदौर- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के विस्तार को हिसार रेलवे स्टेशन तक हरी झंडी दिखा दी है. इस ट्रेन के विस्तार का हिसार ही नहीं बल्कि हांसी, रोहतक और बहादुरगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा.

Indian Railway Train

वृंदावन और उज्जैन के लिए सीधी ट्रेन का तोहफा

हिसार और आसपास के क्षेत्रों के धार्मिक यात्रियों को रेलवे की ओर से नए साल पर बड़ी खुशखबरी दी गई है. ट्रेन नंबर 20957/58, इंदौर- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के हिसार स्टेशन तक विस्तार होने से यात्रियों को वृंदावन और उज्जैन के लिए सीधी ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा. अभी तक हिसार व आसपास के स्टेशनों से इन धार्मिक स्थलों के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं थी लेकिन अब इसकी सौगात मिलने पर श्रद्धालुओं में खुशी की लहर छाई हुई है.

यह भी पढ़े -  Fortuner से ड्यूटी पर पहुंचता है सफाई कर्मचारी, हाथ में झाड़ू देख लोग रह गए हैरान; Video

यह रहेगा शेड्यूल

इंदौर- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की हिसार से रवानगी का समय प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 01.20 बजे रहेगा. वहीं, इंदौर से इस ट्रेन के संचालन का समय प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 5 बजे रहेगा.

यह ट्रेन इंदौर से रवाना होकर उज्जैन, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, मथुरा, दिल्ली (सफदरजंग स्टेशन), शकूर बस्ती, रोहतक और हांसी होते हुए हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी.

दिल्ली जाना होगा आसान

इंदौर- नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के विस्तार से हिसार को बड़ी रेल सौगात मिली है. अब यह ट्रेन महम-रोहतक मार्ग से होकर हिसार तक चलेगी, जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों का 1 से डेढ़ घंटा समय बचेगा. दूरी कम होने से किराया भी घटेगा और छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों सहित आम यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. यह निर्णय क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, आर्थिक गतिविधियों को गति देगा और हिसार को बड़े शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. रेल मंत्रालय का यह कदम समय, धन और सुविधा तीनों की बचत सुनिश्चित करता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.