भिवानी के लोहारू में फ्री एंबुलेंस सेवा की शुरुआत, इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर उठाए फायदा

भिवानी | हरियाणा के भिवानी जिले में एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि भिवानी के लोहारू में यशु मेडिकल हॉल और कंचन आई केयर नए साल के शुभ अवसर पर फ्री एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया है. यह एम्बुलेंस सेवा एक्सीडेंट, इमरजेंसी और बेटी के जन्म के मामलों में लगभग 10 किलोमीटर तक फ्री सेवा उपलब्ध कराएगी.

ambulance

भिवानी में मरीज की देखभाल को प्राथमिकता

इस मौके पर मौजूद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जनरैल सिंह ने कहा कि दुर्घटना की स्थिति में अगर समय रहते चिकित्सा सहायता मिल जाए, तो यह जीवन बचाने में सहायक होती है.

उन्होंने एम्बुलेंस संचालन से जुड़ी सावधानी, आपातकालीन के समय कॉल उठाना एवं मरीज की पहले देखभाल और यातायात से संबंधित नियमों के बारे में भी जानकारी दी. एम्बुलेंस संचालक को आक्सीजन, उपचार किट और स्ट्रेचर जैसे आवश्यक उपकरणों की रेगुलर जांच करने के निर्देश दिए.

24 घंटे सुविधा उपलब्ध

संचालक रिंकू जागिड़ ने कहा कि उनका उद्देश्य लाभ कमाना नहीं है बल्कि सेवा करना है. उन्होंने नववर्ष पर यह संकल्प लिया है कि एक्सीडेंट, इमरजेंसी और बेटी के जन्म जैसी परिस्थितियों में परिवारों को सहायता प्रदान की जाएगी. साथ ही, उन्होंने कहा कि यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. उसने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी एक्सीडेंट या इमरजेंसी की स्थिति में सेवा के लिए टोल फ्री नंबर 8053814006 पर तुरंत सम्पर्क करें ताकि समय रहते इलाज हो सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.