बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको स्मॉल कैप कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इन दिनों शेयर बाजार में इस कंपनी के शेयर्स काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, शुक्रवार को भी शेयर्स की कीमतों में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आज हम आपको इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह के बारे में भी जानकारी देंगे.
Share Market में छाए शेयर्स
आज ओरिएंट टेक्नोलॉजी के शेयर्स 10% की बढ़ोतरी के साथ 482.90 रुपए के आंकड़े को पार कर गई है. पिछले 5 दिनों की बात की जाए तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 43% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इन कंपनी के शेयर की कीमतों में आई इस तेजी की प्रमुख वजह बोनस शेयर के ऐलान को माना जा रहा है. कंपनी की तरफ से अपने योग्य निवेशकों को 1: 10 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए जाएंगे. इसके लिए कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट 5 जनवरी निर्धारित की गई है. ओरिएंट टेक्नोलॉजी में प्रमोटर की हिस्सेदारी की बात की जाए तो वह 73.24% के आसपास है. इसी के साथ पब्लिक शेयर होल्डिंग 26.76% के आसपास है.
कीमतों में आया उछाल
52 हफ्तों के हाई प्राइस की बात की जाए, तो वह 674 रुपये के आसपास है. लो प्राइस 294 रुपए के आसपास है. आज इस कंपनी का मार्केट कैप 1970 करोड रुपए के आंकड़े को पार कर चुका है. इस कंपनी ने अपने निवेशको को शानदार रिटर्न दिया है. अधिकतर इन्वेस्टर को ऐसी ही कंपनी की तलाश होती है.
ओरिएंट टेक्नोलॉजी का आईपीओ जब आया था तब इसके शेयर 40% से ज्यादा के फायदे के साथ 290 रुपए के आसपास बाजार में लिस्टेड हुए थे. लिस्टेड वाले दिन ही कंपनी के शेयर्स की कीमत 304 रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी. उसके बाद से ही लगातार कंपनी के शेयर्स की कीमत बढ़ रही है. अगर आप भी ऐसे ही किसी कंपनी की तलाश में है तो अब आपके पास शानदार मौका है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
