चंडीगढ़ PGI में OPD कार्ड की लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा, जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

चंडीगढ़ | PGI चंडीगढ़ से इस वक्त की एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अब OPD कार्ड बनवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने से छुटकारा मिलने जा रहा है. यहां सेवाओं को डिजिटल और मरीज- केंद्रित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पीजीआई ने अपने हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (HIS) के सेकंड वर्जन को संगरूर सेटेलाइट सेंटर में ट्रायल बेस पर लागू कर दिया है.

chandigarh pgi

PGI में लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

यहां सफल संचालन के बाद इसे चंडीगढ़ पीजीआई में भी लागू किया जाएगा. पीजीआई लंबे समय से इस तकनीक पर काम कर रहा था. नए HIS- 2 सिस्टम के जरिए संपर्क केंद्रों को आपस में जोड़ा जा सकेगा, जिससे मरीजों का रजिस्ट्रेशन, बिलिंग सहित अन्य सेवाएं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा. इस नई तकनीक का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को पहुंचेगा जो ग्रामीण इलाकों या छोटे शहरों से आते हैं और तकनीकी जानकारी के अभाव में सुबह- सुबह ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगने पर मजबूर होते हैं.

पहले चरण में लागू हुए यह माड्यूल

  • पीजीआई प्रबंधन ने बताया कि पहले चरण में मरीजों के रजिस्ट्रेशन, बिलिंग और एडमिशन- डिस्चार्ज ट्रांसफर से जुड़े मॉड्यूल लागू कर दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल रोजमर्रा के कामकाज में शुरू हो चुका है.
  • डॉक्टर डेस्क, लैबोरेटरी सेवाएं और स्टोर इन्वेंट्री मैनेजमेंट जैसे अहम मॉड्यूल्स पर प्रशिक्षण और ट्रायल रन लगभग पूरा हो चुका है जिन्हें जल्द शुरू किया जाएगा. इससे मरीजों की सुविधा में इजाफा होगा और अस्पताल के कार्यों में पारदर्शिता आएगी.
  • डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत मरीजों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, मोबाइल ऐप्लिकेशन, QR कोड आधारित रजिस्ट्रेशन, बिल भुगतान और टेस्ट रिपोर्ट ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा जिससे इलाज की पूरी प्रक्रिया पहले के मुकाबले सुपरफास्ट और आसान हो जाएगी.
यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.