पानीपत | अगले महीने यानी फरवरी से केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (CBSE) व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है. 10वीं और 12वीं कक्षा की यह परीक्षाएं फरवरी के लास्ट से शुरू होने वाली है. सीबीएसई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं- 12वीं की परीक्षाओं के लिए अब गिनती के दिन शेष है.
हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मान और विक्टर स्कूल के चेयरमैन विक्रम गांधी जैसे एक्सपर्ट्स ने बच्चों को कुछ ऐसी राय दी है जिनकी वजह से अब अंतिम समय में बच्चे काफी अच्छा स्कोर कर सकते हैं.
एक्सपर्ट्स ने बताए गोल्डन रूल
इन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह वक्त पूरी बुक को फिर से पढ़ने का नहीं, बल्कि स्मार्ट शेड्यूल बनाने का है. एक्सपर्ट्स की माने तो जो छात्र मुश्किल विषयों को छोड़ने की सोच रहे हैं, वे ब्लूप्रिंट समझकर अभी भी बेहतर स्कोर कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स की तरफ से स्टूडेंट्स को तैयारी के लिए 10 गोल्डन रूल बताए गए हैं. इन रूल्स की मदद से छात्र अंतिम समय में भी अच्छे से तैयारी कर सकते हैं और एक बेहतरीन स्कोर हासिल कर सकते हैं.
हल करें पिछले 5- 10 सालों के क्वेश्चन पेपर
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सभी स्टूडेंट्स ब्लूप्रिंट और वेटेज को समझें व बोर्ड द्वारा जारी ब्लूप्रिंट को ध्यान से देखें. स्टूडेंट यह जानें कि किस चैप्टर से कितने अंक के सवाल आएंगे. ज्यादा नंबर वाले चैप्टर्स को पहले पक्का करें. सभी छात्र पिछले 5- 10 वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें ताकि वह बोर्ड का पैटर्न समझ सके. स्टूडेंट्स 3 घंटे का मॉक टेस्ट हफ्ते में कम- से- कम 2 बार 3 घंटे का अलार्म लगाकर सैंपल पेपर हल करें.
फ्रेश दिमाग से पढ़े हार्ड सब्जेक्ट्स
इससे टाइम मैनेजमेंट अच्छा हो जाएगा. सभी स्टूडेंट्स एनसीईआरटी पर ही भरोसा रखे. अंतिम समय में नई या भारी रिफरेंस बुक्स के अपेक्षा सिर्फ एनसीईआरटी पढ़ें. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर सवाल उदाहरणों और अभ्यास से ही पूछे जाते हैं. जो भी विषय आपको कठिन लगता है उसे फ्रेश दिमाग से पढ़ें. ऐसा करने से यह सब्जेक्ट आपको जल्दी समझ आएंगे और आसान भी लगने लगेंगे.
