केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नए साल पर मिला तगड़े फायदों वाली नई योजना का तोहफा

नई दिल्ली | केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए साल पर एक खास सुविधा की शुरुआत हुई है जिसके तहत उन्हें बैंकिंग और बीमा जैसी सेवाओं का लाभ एक ही अकाउंट में मिलेगा. इसके तहत, कर्मचारियों को आकर्षक दरों पर लोन के साथ बेहद ऊंचे बीमा कवर भी मिलेंगे.

Loan

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नई योजना

वित्त मंत्रालय द्वारा Composite Salary Account Package नामक योजना सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ मिलकर शुरू की गई हैं ताकि कर्मचारियों को एक ही अकाउंट में बैंकिंग और बीमा दोनों सुविधाओं का लाभ मिल सके. इसका मकसद केंद्र सरकार के ग्रुप A, B और C के सभी कर्मचारियों को एक आसान और एक- जैसी सुविधा उपलब्ध कराना है जिसमें उनकी बैंकिंग जरूरतें और बीमा सुरक्षा दोनों शामिल हों.

3 हिस्सों में बंटा पैकेज

बैंकिंग सुविधाएं: इसमें जीरो बैलेंस सैलरी अकाउंट मिलेगा, जिसमें RTGS, NEFT और UPI से पैसे भेजने की सुविधा और चेकबुक भी होगी. होम लोन, एजुकेशन लोन, गाड़ी और पर्सनल लोन पर कम ब्याज दर मिलेगी और प्रोसेसिंग फीस में भी छूट होगी. लॉकर किराए में छूट और परिवार के लिए बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

बीमा सुरक्षा: इस पैकेज में बड़ा बीमा कवर भी शामिल हैं. जिसमें डेढ़ करोड़ रुपए तक का पर्सनल एक्सीडेंट बीमा, 2 करोड़ रुपए तक का एयर एक्सीडेंट बीमा और स्थायी या आंशिक दिव्यांगता पर डेढ़ करोड़ रुपए तक का कवर मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

20 लाख रुपए तक का टर्म लाइफ इंश्योरेंस और कम प्रीमियम पर एक्स्ट्रा कवर लेने की सुविधा भी दी गई है. कर्मचारियों और उनके परिवार को हेल्थ इंश्योरेंस भी मिलेगा जिसमें बेस प्लान के साथ टॉप- अप की सुविधा भी होगी.

कार्ड और डिजिटल सुविधाएं: डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर अनगिनत फायदे मिलेंगे. जैसे एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड और कैशबैक. अकाउंट में अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन होंगे और कोई मेंटेनेंस चार्ज नहीं देना होगा.

सरकार का कहना है कि यह योजना केंद्र सरकार के कर्मचारियों को एक ही खाते में बेहतर बैंकिंग, बीमा और मेडिकल सुरक्षा देने के लिए लाई गई है जिससे उन्हें वित्तीय सुरक्षा और सुविधा दोनों का लाभ मिल सकेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.