अंबाला | कड़ाके की ठंड के बीच रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा से होकर पंजाब जाने वाली ट्रेनों में सफर करने वालों को जनवरी महीने के आखिरी दिनों में असुविधा झेलनी पड़ सकती है. रेलवे ने बताया है कि पंजाब के व्यस्त अमृतसर-जालंधर सिटी रेल खंड पर रेलवे द्वारा बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्य किया जा रहा है.
यहां जालंधर सिटी यार्ड में स्थित पुल नंबर-28 के पुराने गार्डरों को हटाकर नए स्लैब डाले जाएंगे. इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए रेलवे ने 28 से 31 जनवरी तक ट्रैफिक और ओएचई ब्लॉक लेने का फैसला किया है. इस ब्लॉक का सीधा असर अंबाला रेल डिविजन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा.
ठंड में रद्द रहेगी ट्रेनें
| ट्रेन नंबर | रूट | रद्द रहने की तारीख |
|---|---|---|
| 14679/80 | अमृतसर – दिल्ली – अमृतसर | 29 और 31 जनवरी |
| 12054/53 | अमृतसर – हरिद्वार – अमृतसर | 31 जनवरी |
| 74931/30 | जालंधर सिटी – फिरोजपुर कैंट | 31 जनवरी |
रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें
ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर- जम्मूतवी 27 और 29 जनवरी को जालंधर कैंट से मुकेरियां होते हुए पठानकोट का सफर तय करेगी. यह ट्रेन जालंधर सिटी, व्यास, अमृतसर, बटाला, धारीवाल, गुरदासपुर और दीनानगर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी. इसी रूट से ट्रेन नंबर 22430, पठानकोट- दिल्ली 29 और 31 जनवरी को चलाई जाएगी.
आंशिक रूप से संचालित ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 11906 होशियारपुर- आगरा कैंट 28 और 30 जनवरी को जालंधर सिटी स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.
- ट्रेन नंबर 14803, भगत की कोठी- जम्मूतवी 28 और 30 जनवरी को केवल फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित की जाएगी.
- ट्रेन नंबर 74932/74934, फिरोजपुर कैंट- जालंधर सिटी 31 जनवरी को खुजेवाला तक संचालित होगी.
