फरीदाबाद: तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई युवक की मौत

फरीदाबाद | बल्लभगढ़ में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. यह घटना कल देर शाम की है. जब बल्लभगढ़ के खट्टर चौक के पास से एक युवक सड़क पार कर ड्यूटी पर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार वैगनआर कार आई. उसने युवक को जोरदार टक्कर मार दी की वजह से युवक सड़क पर जा गिरा. लेकिन वैगनआर कार चालक उसको रोंदते हुए आगे निकल गया. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

acd 1

तेज रफ्तार कार ने कुचला

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. मृतक के शरीर का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के भाई और मार्केट के प्रधान ने कहा कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी योजना में शामिल है, जिसकी वजह से यहां जगह-जगह पर कैमरे लगाए गए हैं. लेकिन बल्लभगढ़ की मेन मार्केट में लगे कैमरे काम नहीं कर रहे हैं. जिसकी वजह से कार और दुर्घटना का वीडियो स्मार्ट सिटी के तहत लगे कैमरों में कैद नहीं हो पाया. अभी तक कार चालक और कार के नंबरों की कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

मार्केट के प्रधान प्रेम खट्टर का कहना है कि इसके बारे में कैबिनेट मंत्री से जल्द ही मुलाकात करेंगे, जल्द से जल्द इन कैमरों को चालू करवाया जाएगा. वहीं जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में उन्हें फोन पर इस दुर्घटना के बारे में सूचना मिली थी. उन्होंने सिविल अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान की मोर्चरी में रखवा दिया. जहां से आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस के हाथ में एक सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.