दिल्ली- हरियाणा से हिमाचल प्रदेश की डगर होगी आसान, यहां पर बनेगा 19 किमी लंबा नया सिक्स लेन बाईपास

चंडीगढ़ | दिल्ली में ट्राईसिटी के 3 शहरों चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला से लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. इन शहरों की एक सबसे महत्वपूर्ण सड़क परियोजना जीरकपुर- पंचकूला सिक्स लेन बाईपास निर्माण की सबसे बड़ी अड़चन को केंद्र सरकार ने दूर कर दिया है जिससे बाद इस परियोजना के धरातल पर उतरने की उम्मीदें जग उठी है.

Six Lane Highway

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने करीब 1,878 करोड़ रुपए की इस परियोजना को अंतिम स्टेज- 2 वन मंजूरी प्रदान कर दी है. अब परियोजना के निर्माण कार्य के आवंटन की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है. इस परियोजना के पूरा होने पर ट्राईसिटी से ट्रैफिक जाम कम करने में मदद मिलेगी और हिमाचल प्रदेश जाने के लिए सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी.

दिल्ली से यह रहेगा रूट

19.2 किलोमीटर लंबी यह एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क NH- 7 पर जीरकपुर- पटियाला चौक से NH- 5 पर जीरकपुर- परवाणू चौक तक जाएगी. इस परियोजना में 6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड सेक्शन, कई फ्लाईओवर व अंडरपास, पुल व ROB, आधुनिक सुरक्षा और ड्रेनेज सिस्टम शामिल हैं. अब अंतिम वन मंजूरी मिलने के बाद सभी की निगाहें नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा कार्य आवंटन और निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत पर टिकी है. ऐसे में उम्मीद है कि सालों से ट्रैफिक जाम का दंश झेल रहे ट्राईसिटी के लोगों को इस प्रोजेक्ट से बड़ी राहत पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा फैसला, CET अभ्यर्थियों को मिला बायोमीट्रिक सत्यापन का दूसरा मौका

कम समय में तय होगा सफर

जीरकपुर- पंचकूला सिक्स लेन बाईपास निर्माण से चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के अंदर से गुजरने वाला हैवी ट्रैफिक बाहरी मार्गों पर स्थानांतरित हो जाएगा. इससे न केवल कम समय में सफर तय होगा बल्कि सड़क सुरक्षा में सुधार और ईंधन की भी बचत होगी. इस परियोजना के पूरा होने पर जीरकपुर, बलटाना, हाउसिंग बोर्ड चौक और कालका चौक जैसे व्यस्त स्थानों से ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी. वहीं, पंजाब, दिल्ली व हरियाणा से हिमाचल प्रदेश जाने वालों को शहरों की भीड़-भाड़ से दूर एक सीधे सड़क मार्ग की सौगात मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.