यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 3 दिन रद्द रहेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस; रूट डायवर्ट से चलेगी कुछ ट्रेनें

अंबाला | सर्द मौसम के बीच ट्रेनों के रद्द रहने से रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली- कटरा रेलवे लाइन पर अमृतसर व जालंधर सिटी सेक्शन में पुल नंबर- 28 पर गार्डर से जुड़े कार्य के चलते रेलवे ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में यातायात ब्लॉक लिया है जिसके चलते दिल्ली- अंबाला रूट के साथ पंजाब की ओर जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनों के रद्द किए जाने और कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट करने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Train Cancelled

रद्द ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर 14679, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 14680, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 29 से 31 जनवरी तक रद्द रहेगा. सोनीपत स्टेशन पर ठहराव करने वाली दो ट्रेनें पंजाब में रूट डायवर्ट से चलेगी. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 1 फरवरी से ये ट्रेनें पुनः अपने निर्धारित रूट और समय पर संचालित होगी.

रूट डायवर्ट से चलेगी कुछ ट्रेनें

ट्रेन नंबर 18309, संबलपुर- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 27 व 29 जनवरी को पंजाब में रूट डायवर्ट से संचालित होगी. यह ट्रेन जालंधर कैंट, मुकेरियां व पठानकोट के रास्ते चलेगी. इस दौरान यह ट्रेन जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर, बटाला जंक्शन, धारीवाल, गुरदासपुर व दीनानगर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.

ट्रेन नंबर 22430, पठानकोट- दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन भी 29 व 31 जनवरी को रूट डायवर्ट से संचालित होगी. इस ट्रेन का संचालन मुकेरियां, जालंधर कैंट व लुधियाना जंक्शन के रास्ते होगा. दोनों दिन यह ट्रेन जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर, बटाला जंक्शन, धारीवाल, गुरदासपुर व दीनानगर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.