दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, यह रास्ते रहेंगे बंद; यहां रहेगा रूट डाइवर्जन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को और ज्यादा चाक-चौबंद कर दिया गया है. परेड और उससे जुड़े कार्यक्रमों को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की हैं जिसमें कई प्रमुख सड़कों पर गाड़ियों की एंट्री पर रोक, रूट डायवर्ट और पार्किंग रोक की जानकारी दी गई है.

Vahan Gadi Car

पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे घर से निकलने से पहले रूट प्लान जरूर देख लें कि 26 जनवरी तक कौन- से रास्तों पर ट्रैफिक संचालन प्रभावित रहेगा.

दिल्ली में गणतंत्र दिवस

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केंद्रीय दिल्ली और उससे जुड़े इलाकों में लागू होने वाले प्रतिबंधों की जानकारी साझा की है जिसमें बताया गया है कि 25 जनवरी की रात 9 बजे से 26 जनवरी दोपहर डेढ़ बजे तक दिल्ली में HTV/MGV/LGV (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) की एंट्री पर पूर्णतः रोक रहेगी. फरीदाबाद की ओर से आने वाले कमर्शियल वाहनों पर रोक और मेट्रो सेवाएं सभी स्टेशनों पर सामान्य रूप से चालू रहेगी.

इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह से ही कई प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों का आवागमन सीमित या पूर्णतः रोक रहेगी. यहां कर्तव्य पथ और आसपास की सड़कों पर वाहन प्रवेश प्रतिबंधित, इंडिया गेट, विजय चौक, तिलक मार्ग और राजपथ क्षेत्र में भारी रोक, सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर डायवर्जन, भारी वाहनों के आवागमन पर सुबह के समय विशेष प्रतिबंध, परेड रूट के आसपास पार्किंग पूरी तरह निषिद्ध है.

हरियाणा के गुरुग्राम से आने वाले भारी वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर रोक रहेगी. ऐसे वाहनों के लिए डायवर्जन वाया राजोकरी, कापसहेड़ा, आया नगर, बगडोला लागू किया गया है. जबकि द्वारका- हरियाणा सीमा से कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. इनके लिए टिकरी, झरोदा, ढांसा, दारुला और आंतरिक गांव बॉर्डर डायवर्जन रूट रहेगा. बहादुरगढ़ (हरियाणा) सेक्टर-9 टी-प्वाइंट से बाईपास व KMP एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्जन रहेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

झज्जर से इन रास्तों पर बंद रहेगी एंट्री

झज्जर से आने वाले भारी वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. इनके लिए झज्जर-सांपला रोड डायवर्जन रहेगा. सोनीपत से भी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. 26 जनवरी की सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक ISBT सराय काले खां से कश्मीरी गेट तक रिंग रोड बंद रहेगा. फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले कमर्शियल वाहनों की एंट्री 25 जनवरी रात 9 बजे से 26 जनवरी दोपहर डेढ़ बजे तक बंद रहेगी. इनके लिए KGP/KMP एक्सप्रेसवे से डायवर्जन वाया सूरजकुंड, बदरपुर, दुर्गा बिल्डर, ISC चौक सहित कई नाकों पर बैरिकेडिंग रहेगी.

नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर रोक रहेगी. DND, कालिंदी कुंज और चिल्ला बॉर्डर से डायवर्जन रहेगा. वाहनों के नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल का उपयोग करने की सलाह दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.