अब 15 अगस्त तक उठाएं दिल्ली सरकार की इस योजना का फायदा, हजारों रुपए की होगी बचत

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी के बिल भरने वालों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल दिल्ली सरकार ने पानी बिल माफी योजना की तारीख को बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी है, ताकि जो लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएं थे वो इसका लाभ उठा सके. इसकी जानकारी जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी है. उन्होंने कहा कि अब आने वाले समय में पानी के बिल पर पूरी डिटेल उपलब्ध कराई जाएगी. इससे यह पता चला कि कितना पानी खर्च हुआ, कितना जुर्माना लगा और किस- किस महीने का बिल जुड़कर आया. सब जानकारी पानी के बिल पर मिल जाएगी.

Water Pani

दिल्ली सरकार की लोगों से अपील

जल मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर कोई अपना घर बंद करके कुछ महीने के लिए बाहर चले जाते है तो अपना कनेक्शन सस्पेंड करा दे. अगर आप ऐसा नहीं करते तो उस स्थिति में मीटर चालू रहता है और ज्यादा बिल आने की शिकायत होती है. इसके लिए जल बोर्ड हर इलाके में शिविर लगाएंगे ताकि जिन लोगों के बिल ज्यादा आए है तो उनको ठीक किया जा सके.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

लगभग 20% लोगों ने उठाया लाभ

मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्हें पिछली सरकार द्वारा की गई खामियां को दूर करने में थोड़ा समय लगेगा. जो घरेलू कनेक्शन नहीं है, उनके लिए भी माफी योजना जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी. घरेलू कनेक्शन में लगभग 14 लाख लोगों का बिल बकाया था, जिसमें से अभी तक 3 लाख लोगों ने ही इसका लाभ उठाया है और बाकी शेष है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.