अंबाला | यदि आप भी आने वाले दिनों में श्री माता वैष्णोदेवी और जम्मू की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा इस रूट पर 31 मार्च तक कई प्रमुख ट्रेनों को निरस्तीकरण और बीच रास्ते रद्द किया गया था लेकिन अब इस समयावधि को बढ़ाकर जून 2026 तक कर दिया गया है जिसके चलते 3 दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.
रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 12265/ 66, दिल्ली सराय रोहिल्ला- जम्मू दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन अब 31 मई को दिल्ली और 1 जून तक जम्मूतवी से रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 12207/ 08, जम्मू- काठगोदाम गरीब रथ अब 2 जून तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 26405/ 06, अमृतसर- कटरा वंदे भारत 31 मई तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14503/ 04, कालका- कटरा एक्सप्रेस 30 मई तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22401/ 02, दिल्ली सराय रोहिल्ला- ऊधमपुर एसी एक्सप्रेस 31 मई तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14611/ 12, गाजीपुर- कटरा 29 मई तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22431/ 32, सूबेदारगंज- उधमपुर 31 मई तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22705/ 06, तिरूपति- जम्मूतवी हमसफर 29 मई और ट्रेन नंबर 26405/06 अमृतसर- कटरा वंदे भारत 31 मई तक रद्द रहेगी.
बीच रास्ते रद्द रहेगी यह ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 12549/ 50 दुर्ग-उ धमपुर 26 मई तक जालंधर स्टेशन पर रद्द होगी और वहीं से वापिस चलेगी.
- ट्रेन नंबर 19223/ 24 अहमदाबाद- जम्मू एक्सप्रेस अब 1 जून तक फिरोजपुर तक ही चलेगी और वहीं से वापस होगी.
- ट्रेन नंबर 19415/ 16, साबरमती- कटरा 2 जून तक अमृतसर में रद्द/संचालित रहेगी.
- ट्रेन नंबर 20433/ 34, जम्मू मेल 1 जून तक अंबाला स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
- ट्रेन नंबर 12549/ 50, दुर्ग- ऊधमपुर एक्सप्रेस 28 मई तक जालंधर कैंट तक संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 20985/ 86, कोटा- ऊधमपुर एक्सप्रेस 28 मई तक लुधियाना तक संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 20847/ 48, दुर्ग- उधमपुर 27 मई तक अंबाला स्टेशन पर रद्द/संचालित रहेगी.
- ट्रेन नंबर 22941/ 42, इंदौर- उधमपुर 25 मई तक जालंधर स्टेशन पर रद्द/संचालित होगी.
श्री माता वैष्णोदेवी जाने वाली ट्रेन बहाल
- ट्रेन नंबर 22439/ 40, नई दिल्ली- कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 2 अप्रैल से अपनी पुरानी समय सारणी के अनुसार फिर से बहाल कर दी जाएगी.
- ट्रेन नंबर 14803/ 04, जोधपुर- जम्मू एक्सप्रेस जोकि अभी पठानकोट तक चल रही है, वो भी अपनी पुरानी समय- सारिणी के अनुसार निर्धारित मार्ग पर जम्मू तक चलेगी.
