खुशखबरी: दिल्ली की 25 सड़कों पर फर्राटेदार होगा सफर, 36 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां मध्य दिल्ली की 2 दर्जन से ज्यादा सड़कों को नए सिरे से तैयार किया जाएगा. इसमें सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का काम भी शामिल हैं. लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक अधिकारी ने बताया कि मार्च में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और इसपर करीब 36 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

Road Sadak

दिल्ली में इन सड़कों की बदलेगी तस्वीर

जिन सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा उनमें आर्य समाज रोड (सरस्वती मार्ग से रोड नंबर-3 तक), डीबी गुप्ता रोड के दो खंड, देशराज भाटिया मार्ग, न्यू रोहतक रोड के दो हिस्से, पहाड़ी धीरज रोड, प्यारेलाल रोड, रानी झांसी रोड, SN मार्ग, अब्दुल अजीज रोड, अब्दुल रहमान रोड, अजमल खान रोड, सीजीएचएस डिस्पेंसरी रोड, ईस्ट पार्क रोड, इलाही बख्श रोड, गली नंबर- 10, गंगा मंदिर मार्ग, जीबी रोड अजमेरी गेट से मोहल्ला निहारियान, गुरुद्वारा रोड, नेहरू बाजार, पुल कुतुब रोड सदर बाजार चौक से सदर बाजार रेलवे स्टेशन, रामकुमार मार्ग, एसके दास रोड, सरस्वती मार्ग, टैंक रोड और वल्लभाचार्य मार्ग शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

सुहाना होगा सफर

PWD अधिकारी ने बताया कि पुनर्निर्माण कार्य के तहत इन सड़कों से पुरानी परत को हटाया जाएगा और फिर इनका नए सिरे से निर्माण किया जाएगा ताकि लंबे समय तक लोगों को अच्छी सड़कों का लाभ मिल सके. वर्तमान में इन सड़कों की हालत बेहद खराब है और यहां सड़क कम और गढ्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं. अब बहुत जल्द लोगों को राहत पहुंचेगी.

दो अलग- अलग ठेकेदारों को 25 सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य सौंपा गया है. अभी सर्दी ज्यादा होने की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सकता है. तापमान सामान्य होने पर मार्च महीने में काम शुरू कर दिया जाएगा- लोक निर्माण विभाग

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.