159 साल पुरानी इस ट्रेन से हटेगा सुपरफास्ट का दर्जा, 70 रुपए तक कम हो जाएगा किराया

अंबाला | ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि प्रयागराज रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस और 159 साल पुरानी ऐतिहासिक हावड़ा से प्रयागराज जंक्शन होकर कालका जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा छिनेगा. अप्रैल महीने से इन ट्रेनों को सामान्य एक्सप्रेस की श्रेणी में डाल दिया जाएगा जिसके बाद इन ट्रेनों का किराया कम होने के साथ नए नंबर से भी संचालन होगा. यह व्यवस्था 13 से 16 अप्रैल के बीच लागू होगी.

Indian Railway

यह ट्रेन हावड़ा से 13 अप्रैल और कालका से 15 अप्रैल से नेताजी एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी. इस ट्रेन से सुपरफास्ट का दर्जा हटते ही जनरल, स्लीपर और एसी कोच तक यात्री किराए में 30 रुपए से लेकर 70 रुपए तक की बचत आएगी.

ट्रेन का नाम पुराना नंबर नया नंबर

रूट ट्रेन का नाम ट्रेन नंबर
हावड़ा – कालका नेताजी एक्सप्रेस 12311 / 13051
कालका – हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस 12312 / 13052
हावड़ा – देहरादून उपासना एक्सप्रेस 12327 / 13035
देहरादून – हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 12328 / 13036
हावड़ा – देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 12369 / 13037
देहरादून – हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 12370 / 13038
हावड़ा – जम्मू तवी हिमगिरी एक्सप्रेस 12331 / 13041
जम्मू तवी – हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस 12332 / 13042
हावड़ा – प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस 12333 / 13047
प्रयागराज रामबाग – हावड़ा विभूति एक्सप्रेस 12334 / 13048

ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 12311, प्रतिदिन हावड़ा रेलवे स्टेशन से रात 11.55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 12.45 बजे अंबाला कैंट और अल सुबह 3 बजे कालका स्टेशन पर आगमन करती है. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 12312, कालका से रात 11.55 बजे रवाना होकर 02.10 बजे अंबाला कैंट और तीसरे दिन सुबह 08.05 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमोह, पारसनाथ, हजारीबाग, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी, सासाराम, भाभुआ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर,प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, फफोंद, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, गाजियाबाद, पुरानी दिल्ली, सब्जी मंडी, आदर्श नगर, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, चंडीगढ़ व चंडीमंदिर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.