DMRC ने बदला इस दिल्ली मेट्रो स्टेशन का नाम, भगवान श्रीराम के नाम से होगी नई पहचान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली मेट्रो से रोजाना लाखों लोग अपने रोजमर्रा के कामों के लिए आवागमन करते हैं. लोगों तक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में दिल्ली मेट्रो का तेजी से विस्तार किया जा रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक नई जानकारी साझा की है.

Metro

दिल्ली मेट्रो के इस स्टेशन का बदला नाम

दिल्ली के पूर्वी हिस्से में स्थित मयूर विहार पॉकेट- 1 मेट्रो स्टेशन का नाम अब बदल दिया गया है. अब यह स्टेशन ‘श्रीराम मंदिर मयूर विहार’ के नाम से जाना जाएगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी देते हुए बताया है कि मयूर विहार इलाके में पहले से ही मयूर विहार पॉकेट- 1 और मयूर विहार Phase- 1 नाम के दो मेट्रो स्टेशन मौजूद थे.

ऐसे में नाम काफी मिलते-जुलते होने की वजह से यात्रियों को अक्सर भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ता था. इसी समस्या को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेताओं ने DMRC से मयूर विहार पॉकेट- 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की मांग की थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया है और इस स्टेशन का नाम बदलकर ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ रखा गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

भगवान श्रीराम से होगी नई पहचान

DMRC ने बताया कि यह बदलाव यात्रियों के लिए भी अहम है क्योंकि आगे से टिकट, रूट मैप और स्टेशन अनाउंसमेंट में यही नया नाम दिखाई और सुनाई देगा. इस नाम परिवर्तन के बाद स्टेशन की पहचान और भी खास हो गई है. अब इस स्टेशन की पहचान भगवान श्री राम के नाम से हो गई है. DMRC ने स्टेशन की पहचान को अपडेट करते हुए इसे आधिकारिक रूप से नया नाम दे दिया है ताकि आगे किसी भी तरह का भ्रम पैदा न हो.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.