IRCTC के इस पैकेज में कीजिए पूर्वी भारत के दिव्य मंदिरों के दर्शन; जानें तारीख, किराया और रूट की पूरी जानकारी

नई दिल्ली | इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है. यदि आप पूर्वी भारत के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों के दर्शन की योजना बना रहे हैं तो यह पैकेज आपके लिए सोने पर सुहागा साबित होगा. 10 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका और वैद्यनाथ धाम (ज्योतिर्लिंग) के दर्शन करने का सुनहरा अवसर मिलेगा.

IRCTC railway

सफदरजंग स्टेशन से शुरू होगी यात्रा

IRCTC द्वारा समय- समय पर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में घूमने का शानदार पैकेज लॉन्च किया जाता है. इस बार पूर्वी भारत के दिव्य मंदिरों के दर्शन कराने के लिए टूर पैकेज लाया गया है. इस यात्रा के दौरान आप मंदिरों के दर्शन ही नहीं बल्कि UP, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और झारखंड के ऐतिहासिक स्थलों पर भी भ्रमण करने का अवसर मिलेगा.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन 9 मार्च को रवाना होगी. इस टूर पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी और टिकट बुकिंग के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

इस यात्रा में श्रद्धालुओं को वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के साथ गंगा आरती देखने को मिलेगी. कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल, काली घाट और दक्षिणेश्वर काली मंदिर, पुरी के जगन्नाथ मंदिर और झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिलेगा. यह ट्रेन 18 मार्च को वापस सफदरजंग स्टेशन पर लौट आएगी.

क्या रहेगा किराया?

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में AC की तीनों श्रेणियों के कोच होंगे. श्रद्धालुओं के लिए शाकाहारी भोजन और सुरक्षा व्यवस्था इसी पैकेज में शामिल होगी. इस ट्रेन में फर्स्ट एसी का किराया 1,06,940 रुपये प्रति यात्री, सेकेंड एसी में 98,925 रुपये प्रति यात्री और 3 एसी में 79,285 रुपये प्रति यात्री होगा. इसमें यात्री के होटल में ठहरने, खाना- पीना, एसी गाड़ी और यात्रा का इंश्योरेंस का खर्च शामिल होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.