खुशखबरी: हाइवे पर सफर करते हुए जीत सकेंगे 1 हजार रुपए इनाम, NHAI ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

नई दिल्ली | नेशनल हाइवे पर सफर करते समय यदि आपको पैसा कमाने का मौका मिले तो कैसा रहेगा. नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नेशनल हाईवे पर स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की हैं. NHAI द्वारा ‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज’ स्वच्छता अभियान चलाया गया है, जिसके तहत यदि किसी टोल प्लाजा के शौचालय में गंदगी पाई जाती है तो उसकी प्रमाणिक फोटो भेजने पर संबंधित वाहन के Fastag अकाउंट में 1,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि भेजी जाएगी. आप को गंदे शौचालय की फोटो जियो-टैग और टाइम-स्टैम्प के साथ ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप्लिकेशन पर अपलोड करनी होगी.

Toll Tax Booth 1

शिकायत जांच के बाद यदि मामला सही पाया जाता है तो 1 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि सीधे संबंधित वाहन के Fastag अकाउंट में रिचार्ज कर दी जाएगी. यह राशि नकद में नहीं होगी बल्कि भविष्य में टोल भुगतान के लिए इस्तेमाल की जा सकेगी.

इस तारीख तक प्रभावी रहेगा अभियान

NHAI ने बताया कि प्रत्येक वाहन को पुरे अभियान के दौरान केवल एक बार ही इस प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा. साथ ही किसी एक शौचालय के संबंध में एक ही दिन में प्राप्त पहली वैध शिकायत ही प्रोत्साहन राशि के लिए पात्र मानी जाएगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

शौचालयों पर ही लागू

यह योजना केवल NHAI द्वारा संचालित राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा स्थित शौचालयों पर ही लागू होगी. निजी पेट्रोल पंप, ढाबा या अन्य निजी प्रतिष्ठानों के शौचालय इस दायरे में शामिल नहीं होंगे. 30 जून, 2026 तक आप इस अभियान का लाभ उठा सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.