ECHS Faridabad Jobs: एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम फरीदाबाद में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी

जॉब डेस्क, ECHS Faridabad Jobs | अगर आप नौकरी की तलाश में है तो बिल्कुल सही स्थान पर है. आज हम आपको नौकरी से संबंधित अपडेट देने जा रहे हैं जिसके जरिए आप अपने लिए रोजगार प्राप्त कर सकते हैं. एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) स्टेशन फरीदाबाद की तरफ से ड्राइवर, नर्सिंग असिस्टेंट, सफाईवाला और अन्य कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं. ये पद संविदा आधार पर वर्तमान में केवल 1 वर्ष के लिये भरे जाएगें. पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवार आवेदन भेज सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह डाक के माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं.

Job Exam Student Collage

चयन में भूतपूर्व सैनिकों को वरीयता दी जाएगी. भूतपूर्व सैनिकों के उपलब्ध न होने पर सिविलियन नागरिकों को नियुक्त किया जा सकता है. पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन भेजने का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है की पोस्ट को अंत तक पढ़े.

ECHS Faridabad Vacancy 2026
Organization ECHS
Post Name Sweeper, Female Attendant, Driver,Clerk, Nursing Assistant, Pharmasist, DEO,  Lab Assistant & others
Vacancies 17
Salary/ Pay Scale Rs: 21800- 36,500/- Per Month
Job Location Faridabad, Palwal
Last Date to Apply 09 March 2026
Mode of Apply Offline
Category Haryana Jobs
Official Website www.echs.gov.in
Official Notification Click Here
Application Form Click Here
Join Jobs Group Click Here
Important Dates

आवेदन करने की शुरू तिथि: 08 फरवरी 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 09 मार्च 2026

इंटरव्यू का समय व स्थान: स्टेशन मुख्यालय, वायुसेना स्टेशन, डाबुआ कालोनी, फरीदाबाद, सुबह 10:00 बजे

Education Qualification

महिला अटेंडेंट/ सफाईवाला 

इन पदों के लिए उम्मीदवार  पढ़ना लिखना जानते हो.

ड्राइवर

आवेदक आठवीं पास व क्लास 1 ड्राइवर एम.टी (आर्म्ड फाॅर्सज) होने चाहिए.

क्लर्क/डाटा एंट्री ऑपरेटर 

आवेदक स्नातक पास अथवा 1 क्लेरिकल ट्रेड (आई फोर्सेज) व कम्प्यूटर का ज्ञानहोना चाहिए.

यह भी पढ़े -  Al-Falah University Faridabad Jobs: फरीदाबाद में इन पदों पर निकली वैंकेसी, जल्दी से करें आवेदन

फार्मासिस्ट

बी फार्मेसी अथवा बारहवीं विज्ञान (पीसीबी) व फार्मेसी डिप्लोमा.

नर्सिंग असिस्टेंट

इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार के पास जीएनएम डिप्लोमा/क्लास 1 कोर्स (आर्म्ड फाॅर्सज) होने चाहिए.

लैब सहायक 

आवेदक D. M. L. T. /क्लास 1 लैबोरेटरी कोर्स (आम्र्ड फोर्सेज) होने चाहिए.

लैब तकनीशियन 

बीएससी (एम.एल.टी) या बारहवीं विज्ञान तथा डीएमएलटी.

डेंटल सहायक 

डेंटल हाइजीन डिप्लोमा / क्लास 1 DH DORA कोर्स (आम्र्ड फोर्सेज).

Application Fee

इन पदों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क देय नहीं होगा.

Age Limit

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 53 वर्ष (फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट, लैब सहायक, लैब तकनीशियन, डेंटल सहायक के लिए अधिकतम आयु 56 वर्ष रहेगी.

How to Apply
  1. सबसे पहले दिए गए लिंक द्वारा अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
  2. फार्म के साथ स्वयं सत्यापित आवश्यक दस्तावेज लगाएं.
  3. एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
  4. एप्लीकेशन फार्म को OIC Station HQ. ECHS Cell, Airforce Station, Dabua Colony, Faridabad 121005 [Hr] के पते पर स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करवा दें.
  5. क्लर्क, डाटा एन्ट्री आपरेटर, ड्राइवर व डेंटल सहायक के पद केवल फरीदाबाद व अन्य सभी पद पलवल व फरीदाबाद दोनो पोलोक्लिनिक में रिक्त है.
  6. लैब तकनीशियन व फार्मासिस्ट के लिए आवेदकों को 3 वर्ष तथा शेष अन्य पदों के लिये आवेदकों को 5 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए.
Selection Process

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा.

नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.