होली के दिन मेट्रो संचालन समय में हुआ बदलाव, फटाफट चेक करें नई टाइमिंग

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है. यदि आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने होली पर्व पर संचालन समय में बदलाव कर दिया है.

Metro

होली के दिन विशेष बदलाव

होली के दिन 4 मार्च की सुबह यात्री मेट्रो सेवाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे. राजधानी और एनसीआर की सभी मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से ही टर्मिनल स्टेशनों से चलेगी. इससे पहले 4 मार्च को सुबह सेवाओं का संचालन नहीं होगा. DMRC ने त्यौहार के दौरान कम आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए है.

यात्रियों के लिए सुझाव

समय में इस बदलाव के कारण यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना दोपहर के बाद ही बनाए. यह विशेष टाइमिंग सिर्फ 4 मार्च के लिए रहेगी, अगले दिन सामान्य सेवाएं नियमित समय पर ही होगी. बता दें कि DMRC हर साल होली के अवसर पर दिल्ली मेट्रो संचालन के समय में बदलाव करती है क्योंकि लोग सुबह के समय होली खेलते है और सार्वजनिक साधनों का प्रयोग कम करते है. इसके साथ ही, सुरक्षा एवं साफ- सफाई सुनिश्चित करने के लिए भी बदलाव किए गए है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वालों को राहत, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.