आठवें वेतन आयोग से जुड़ी नई अपडेट, कर्मचारियों की सैलरी में होगा इतना इजाफा

नई दिल्ली, 8th Pay Commission | अगर आप भी आठवें वेतन आयोग से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. केंद्र सरकार की तरफ से नवंबर 2025 में ही आठवे वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया था. उसके बाद से ही लाखों सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगी यह जानने को काफी उत्सुक है कि उनकी सैलरी में कितना इंक्रीमेंट देखने को मिलने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे.

500 Rupee Notes Rupay

आठवें वेतन आयोग से जुड़ी नई अपडेट

यह आयोग फिलहाल सातवें वेतन आयोग की जगह लेने वाला है, जिसे साल 2016 में लागू किया गया था. नए वेतन आयोग को लागू करने का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की सैलरी पेंशन और भत्तो की पूरी संरचना की समीक्षा करना है जिससे कि उन्हें मौजूदा आर्थिक स्थिति के हिसाब से इसका लाभ मिल सके. अगर पिछले वेतन आयोग की बात की जाए तो सैलरी में अच्छा इंक्रीमेंट देखने को मिला था. सातवें वेतन आयोग के लागू होने पर केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ाकर 18000 रुपए कर दी गई थी.

सैलरी में होगा बंपर इजाफा

अधिकतम बेसिक सैलरी ढाई लाख रुपए प्रति महीना निर्धारित की गई थी. आठवे वेतन आयोग से भी कर्मचारियों को ऐसी ही उम्मीद है, अब देखना होगा कि उनके सैलरी में कितना इंक्रीमेंट होता है. मौजूदा समय में सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर पर हो रही है. अगर आपको नहीं पता तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वही गुणांक होता है जिसमें मौजूदा बेसिक सैलरी का गुणा करके नई सैलरी निर्धारित की जाती है.

30 अप्रैल तक ओपन रहेगा सुझाव पोर्टल

विशेषज्ञ का मानना है कि अबकी बार फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 के बीच हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में आसानी से 20% से लेकर 35% तक की हाइक देखने को मिलने वाली है, अब देखना होगा की अंतिम फैसला क्या लिया जाता है. इसमें आयोग की सिफारिश और सरकार की मंजूरी शामिल है, एरियर को लेकर भी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है.

सरकार की तरफ से सुझाव पोर्टल 30 अप्रैल 2026 तक ओपन किया गया है इसमें सभी अपने सुझाव भेज सकते हैं. सरकार ने आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट देने के लिए करीब 18 महीना का समय दिया है. सारे पहलुओं को अच्छी तरीके से अध्ययन करने के बाद ही अंतिम रिपोर्ट दी जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.