कुंडली नगरपालिका क्षेत्र में नई सीवर लाइन बिछाने की तैयारी, इतने करोड़ रुपए आएगी लागत

सोनीपत | हरियाणा में स्वच्छता को लेकर सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार द्वारा सोनीपत जिले के कुंडली नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई सीवर लाइन बिछाने की योजना बनाई गई है. इस परियोजना से क्षेत्र में रहने वाले 1 लाख से ज्यादा लोगों को जलभराव और गंदे पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.

Sewer Line

लगभग 50 करोड़ किए जाएंगे खर्च

सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (SMDA) की ओर से इस कार्य पर लगभग 50 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे. इसमें करीब 30 करोड़ की लागत से लगभग 7.2 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन गलियों और मुख्य मार्गों में बिछाई जाएगी. इसके अलावा, 7.5 MLD क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) भी बनाया जाएगा, जिस पर लगभग 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इस प्लांट में क्षेत्र का गंदा पानी शोधन के बाद ड्रेन नंबर -8 में छोड़ा जाएगा.

बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने 10 जुलाई 2024 को इस परियोजना के लिए लगभग 55 करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी. इसके बाद, टेंडर प्रक्रिया में देखरेख की जिम्मेदारी तय न होने के कारण पहले फाइल वापस कर दी गई थी. वहीं, अब संशोधन कर दोबारा टेंडर लगाया गया है और टेंडर आवंटन के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा.

यह भी पढ़े -  सोनीपत में दर्दनाक हादसा, जर्जर मकान की गिरी छत; 2 महिलाओं की मौत

पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था

कुंडली क्षेत्र में पानी निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक मेन पंपिंग स्टेशन और दो इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे. इस कार्य के लिए लगभग 7 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इसके साथ प्याऊ मनियारी रोड, नवल अस्पताल, लांडा कॉलोनी और टीकाराम संस्था के पास 5 डिस्पोजल पंप लगाए जाएंगे. अधिकारियों के अनुसार सीवर लाइन बनने के बाद उसकी 3 साल तक और STP की 6 साल तक देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.