IGNOU ने एक बार फिर से बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, अब इस तारीख तक खुली रहेगी विंडो

नई दिल्ली | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की तरफ से जनवरी 2026 सेशन के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन को एक बार और बढ़ा दिया गया है. जी हां रजिस्ट्रेशन की तारीख एक बार फिर से बढ़ गई है. ऐसा तीसरी बार हुआ है जब रजिस्ट्रेशन की तारीख में बढ़ोतरी की गई है. अभी तक रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 थी, जिसे इग्नू प्रशासन द्वारा आगे बढ़ाकर 30 मार्च कर दिया गया है.

IGONU

30 मार्च तक खुली रहेगी रजिस्ट्रेशन विंडो

अब उम्मीदवार 30 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह एक्सटेंशन केवल ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए है, सर्टिफिकेट और सेमेस्टर- बेस्ड प्रोग्राम के लिए ऐसा नहीं है. इग्नू की तरफ से अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दाखिला लेने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट के लिए रजिस्ट्रेशन की विंडो को 30 मार्च तक खोलने का निर्णय किया है. इग्नू में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया दिसंबर महीने में शुरू हुई थी.

तैयार रखें APAAR आईडी

आवेदन की शुरुआती अंतिम तिथि 16 या 17 फरवरी थी, पर बाद में इसे बढ़ाकर 28 फरवरी किया गया और उसके बाद रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 15 मार्च तक बढ़ा दी गई थी. अब इसे एक बार और बढ़ाया गया है और अब युवा 30 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए यूनिवर्सिटी की तरफ से उम्मीदवारों को पहले अपनी APAAR ID तैयार रखने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

इस प्रकार करें रजिस्ट्रेशन

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक ODL पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद New Registration पर क्लिक कर अकाउंट बनाना होगा.
  • यह करने के बाद पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी.
  • अब फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
  • अब डेबिट/ क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से शुल्क जमा करना होगा.
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना होगा.
  • सभी उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म और पेमेंट रसीद की कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.