युवाओं के लिए सुनहरा मौका, भारतीय रेलवे में बंपर भर्ती; ALP के 11 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन इस दिन से शुरू

नई दिल्ली | अगर आपका भी सपना है कि आप भारतीय रेलवे (India Railways) में शामिल हों तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. बता दें कि रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार खबर देखने को मिल रही है. रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के 11,127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. इन पदों के लिए 10वीं पास और आईटीआई धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और अपने लिए जॉब सुनिश्चित कर सकते हैं.

Indian Railway

15 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

अगर भर्ती के शेड्यूल के बारे में बात करें तो असिस्टेंट लोको पायलट के आवेदन 15 मई से शुरू होंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून रहने वाली है. वेतनमान की बात करें तो पे- लेवल 2 में प्रारंभिक वेतन 19,900/-+ भत्ते दिए जाएंगे. आवेदन के तहत आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी. रेल मंत्रालय की ओर से देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में रिक्त पड़े एएलपी के पदों को भरने की स्वीकृति दे दी है.

वेरिफिकेशन अनिवार्य

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर मध्य रेलवे, पूर्व तटीय रेलवे, मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे समेत सभी प्रमुख जोन में नियुक्तियां होंगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे लास्ट टाइम की भीड़ से बचने के लिए 14 जून की समय सीमा से पहले अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कर लें. इस बार रेलवे की तरफ से पारदर्शिता के लिए आधार आधारित सत्यापन को अनिवार्य किया गया है. आवेदन के वक्त अभ्यर्थी का नाम और बर्थ डेट आधार कार्ड से मिलनी चाहिए.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

बोर्ड में होंगी नियुक्तियां

अगर वैकेंसियों की बात करें तो जोन वार रिक्तियों के तहत ईस्ट कोस्ट रेलवे में 1625, साउथ ईस्टर्न रेलवे में 1531, सेंट्रल रेलवे में 1400, नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे में 1276, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में 457 पदों पर भर्ती होगी. ऑल इंडिया एससी/ एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के पवन कुमार, ओम प्रकाश मीना व देवेंद्र कुमार ने कहा कि रेलवे में भर्ती के इच्छुक युवकों के लिए यह गोल्डन चांस है. एक साथ देशभर के अलग- अलग बोर्ड में यह नियुक्तियां की जाएंगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.