दिल्ली के इन इलाकों में गहराया जल संकट, 3 दिन बाधित रहेगी जलापूर्ति

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट गहरा गया है. दरअसल यहां चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मुख्य पाइपलाइन फटने के कारण शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई है. अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य में लगभग 3 दिन का समय लग सकता है, तब तक यहां जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी. बताया जा रहा है कि चंद्रावल वाटर वर्क्स 2 की 600 MM पाइपलाइन फटने से पंप हाउस में पानी भर गया जिससे पंपिंग कार्य पूरी तरह ठप हो गया. इसके चलते नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) क्षेत्र सहित कई महत्वपूर्ण इलाकों में पानी की किल्लत शुरू हो गई है.

WATER 2

इन इलाकों में जल आपूर्ति रहेगी प्रभावित

इसका असर सिविल लाइंस, कनॉट प्लेस, संसद भवन क्षेत्र, सरोजनी नगर और आसपास की सरकारी कॉलोनियों में देखा जा रहा है. कई जगहों पर पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है, जबकि कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से पानी मिल रह है. पुराना और नया राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, छावनी क्षेत्रों और वसंत विहार वार्ड, RK पुरम वार्ड, मुनिरका वार्ड और दक्षिणी दिल्ली के निकटवर्ती क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी. तिमारपुर और मलका गंज वार्ड के कुछ हिस्से भी प्रभावित रहेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वालों को राहत, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

जल बोर्ड की जनता से अपील

दिल्ली जल बोर्ड ने पाइपलाइन फटने से उत्पन्न जल संकट को देखते हुए जनता से अपील की है कि अगले कुछ दिनों तक पानी का उपयोग बेहद सोच- समझकर करें और अनावश्यक बर्बादी से बचे. घरों में जरूरत के हिसाब से पानी खर्च करे. जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित है वहां जरूरत के हिसाब से टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा. जल बोर्ड ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और मरम्मत कार्य पूरा होने तक प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.