गंगवा के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

चंडीगढ़ । गंगवा के पास बुधवार को ट्रैन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. महिला की पहचान आज़ाद नगर में रहने वाली मोनिका के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

death

दरअसल गंगवा के पास महिला ईयर फ़ोन लगाकर गाने सुनते हुए रेलवे ट्रैक पर चल रही थी, उसी दौरान जोधपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. सूचना मिलने पर GRP (रेलवे पुलिस) मौके पर पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. जनकारी के मुताबिक महिला का नाम मोनिका था और वह आज़ाद नगर इलाके की रहने वाली थी.

सूचना पाते ही ASI महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे. जानकारी के मुताबिक महिला सुबह गाना सुनते हुए घूमने निकली थी, रेलवे ट्रैक पर चलते समय जोधपुर जाने वाली ट्रेन आ गयी और महिला चपेट में आ गयी, महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. गौरतलब है महिला के एक बच्चा भी था.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts