बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम सत्या एजेंसी की बात कर रहे हैं. इस कंपनी ने सेबी के पास अपने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं, इसके जरिए कंपनी कुल 600 करोड रुपए इकट्ठा करना चाहती है.
जल्द होगी इस नए आईपीओ की एंट्री
खबरें सामने आ रही है कि 600 करोड़ में से 300 करोड नए शेयर्स जारी किए जाएंगे. वही, बचे हुए 300 करोड़ शेयर्स प्रमोटर द्वारा बेचे जाएंगे जिस ऑफर फॉर सेल कहा जाता है. कंपनी के प्रमोटर जॉनसन असारिया, जे जॉन सत्या और चार्ल्स पैकियाराज इस IPO में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा सेल करेंगे, ये तीनों मिलकर 300 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे, यानी हर प्रमोटर लगभग 100 करोड़ रुपये के शेयर सेल करेगा इस प्रकार की कई खबरें भी सामने आ रही है.
साल 2005 में हुई थी कंपनी की शुरुआत
जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले, क्योंकि शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. इस कंपनी की शुरुआत साल 2005 में हुई थी, यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की रिटेल बिक्री करती है. इस कंपनी के स्टोर आंध्र प्रदेश- केरल- तमिलनाडु और पुडुचेरी आदि राज्यों में स्थित है.
बढ़ेगी कंपनी की ब्रांड वैल्यू
आईपीओ के जरिए इकट्ठा किए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी की तरफ से अपने कर्ज को चुकाने या फिर उसे कम करने में किया जाएगा. इसके अलावा कंपनी की तरफ से अपनी सहायक कंपनी यूनीलेट अप्लॉयंस प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने के लिए भी इस राशि का इस्तेमाल किया जा सकता है.
कंपनी का मानना है कि शेयर मार्केट में लिस्ट होने से उसकी पहचान और ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी. साथ ही इन्वेस्टर्स को कंपनी के शेयर्स खरीदने और बेचने के लिए एक प्लेटफार्म भी आसानी से मिल जाएगा. जल्द ही आपको इस कंपनी का आईपीओ मार्केट में देखने को मिल सकता है तेजी से इसकी तैयारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
