दिल्ली- जयपुर हाइवे के इस चौक पर बनेगा नमो भारत ट्रेन का स्टेशन, इन जगहों का सफर बनेगा आसान

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूत और सुपरफास्ट बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के सराय काले खां से हरियाणा के गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के अलवर तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है.

Rapidx Train

यहां पर बनेगा नया स्टेशन

दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH- 48) के बड़े चौक में से एक शंकर चौक पर नमो भारत ट्रेन का भूमिगत स्टेशन बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है. यहां पर साइबर सिटी तथा बड़े कारपोरेट कंपनी आफिस टावर हैं. इनके नीचे से बनाई जाने वाली टनल से नमो भारत ट्रेन गुजरेगी. स्टेशन से एंबिएंस माल तथा राव गजराज सिंह मार्ग की ओर Entry- Exit द्वार बनाए जाएंगे.

यहीं पर मेट्रो का नए प्रस्तावित रूट से जुड़कर यह बड़े ट्रांजिट हब के रूप में उभरेगा. नमो भारत ट्रेन चलने से साइबर सिटी के पास लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद जग उठी है. यह स्टेशन शहर के पुराने तथा नए भाग को एक- दूसरे से जोड़ेगा.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

नमो भारत ट्रेन और मेट्रो की एक साथ मिलेगी सुविधा

केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि स्टेशन की डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा चुका है. इस परियोजना को हरियाणा सरकार भी अपनी स्वीकृत देकर जरूरी वित्तीय शेयर जारी कर चुकी है. स्टेशन पूरी तरह से भूमिगत होगा और डिजाइन इस तरह से बनाया गया है कि यहां पर जाम की स्थिति नहीं रहेगी.

सड़क मार्ग से आने वाले लोग भी अपने वाहन को स्टेशन की पार्किंग में खड़ा कर दिल्ली या फिर बावल की ओर जाने के लिए नमो भारत ट्रेन पकड़ सकते हैं. मेट्रो सेवा लेकर गुरुग्राम के भी एक जगह से दूसरी जगह पर आवागमन कर सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.