हिसार | रेलयात्रा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया है कि जोधपुर- फुलेरा रेलखंड के मेडता रोड स्टेशन यार्ड में समपार फाटक नंबर- 100 पर रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.
प्रभावित ट्रेनों की सूची
ट्रेन नंबर 14892, हिसार- जोधपुर ट्रेन 15 अप्रैल को हिसार की बजाय रतनगढ़ से संचालित होगी. यह ट्रेन हिसार- रतनगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 14891, जोधपुर- हिसार एक्सप्रेस 24 मई को और ट्रेन नंबर 14892, 25 मई को रद्द रहेगी. कई अन्य ट्रेनों के संचालन में आंशिक रद्दीकरण और रूट डायवर्ट किया गया है.
ट्रेन नंबर 14721, जोधपुर- भटिंडा एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर के बजाय बीकानेर से चलेगी. यह ट्रेन जोधपुर- बीकानेर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 14722, अबोहर- जोधपुर एक्सप्रेस 23 मई को अबोहर से बीकानेर तक चलेगी. यह ट्रेन बीकानेर- जोधपुर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 14892, हिसार- जोधपुर एक्सप्रेस 24 मई को हिसार से डेगाना तक चलेगी. यह ट्रेन डेगाना- जोधपुर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 24 मई को बाड़मेर से परिवर्तित मार्ग (जोधपुर- फलौदी- लालगढ़- बीकानेर) से संचालित होगी. इस दौरान यह ट्रेन फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 14887, ऋषिकेश- बाड़मेर एक्सप्रेस 23 मई को बीकानेर-लालगढ़- फलौदी-जोधपुर मार्ग से सफर करेगी.
