Jio ने पेश किया नया सस्ता वॉइस कॉल प्लान, अन्य कंपनियों की उड़ गई नींद

गैजेट डेस्क | अगर आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको जियो के 189 रुपए वाले प्लान के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा और भी कई सारे बेनिफिट मिलने वाले हैं, यह रिचार्ज प्लान हाल ही में कंपनी की तरफ से लांच किया गया है. कुछ समय पहले ही ट्राई की तरफ से सभी टेलीकॉम कंपनियों को सस्ते वॉइस प्लान उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए गए थे, इसी दिशा में जियो की तरफ से 189 रुपए का रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाया गया था.

Jio

Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान

जियो के ऑफिशल पोर्टल और माइजियो ऐप पर आपको इस रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल जानकारी मिल जाएगी. जियो पोर्टल ऑन माय जिओ के ऐप के प्रीपेड रिचार्ज में वैल्यू कैटेगरी में आपको जाना होगा. वहां पर आपको अफॉर्डेबल कैटेगरी के अंदर 189 रुपए का रिचार्ज प्लान मिल जाएगा. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 28 दिनों की है. अगर एक बार आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आप अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ उठा सकते हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह रिचार्ज प्लान डाटा यूजर्स के लिए नहीं है इसमें केवल आपको 2GB डाटा मिलने वाला है.

मिलेगी पूरे 28 दिनों की वैधता

अगर आप भी वॉइस कॉल के लिए किसी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में थे, तो यह रिचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित होने वाला है. इसके अलावा अन्य टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल और वोडाफोन- आइडिया की तरफ से इसी प्रकार का रिचार्ज प्लान 199 रुपए की कीमत में उपलब्ध करवाया जा रहा था. इसमें भी पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी और 2GB डाटा यूजर्स को उपलब्ध करवाया जाता है. अब जियो की तरफ से भी ऐसा ही रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया गया है. अब देखना होगा कि अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से अपने रिचार्ज प्लान में क्या बदलाव किया जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.