नई दिल्ली | यदि आप राजस्थान के सीकर में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. बता दें कि भक्तों में ‘हारे का सहारा’ के नाम से विख्यात श्री खाटूश्याम मंदिर के पट लगातार 19 घंटे बंद रखने की घोषणा की गई है.

ऐसे में श्याम श्रद्धालु इस सूचना के लिहाज से खाटू नगरी के बाबा श्याम प्रभु के दर्शन करने की योजना बनाएं अन्यथा श्याम भक्तों को दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा.
19 घंटे बंद रहेंगे खाटूश्याम मंदिर के कपाट
सभी श्याम भक्तों को अपील की जाती है कि दिनांक 23 अप्रैल (गुरुवार) को श्री श्याम प्रभू की विशेष सेवा- पूजा व तिलक होने के कारण श्री श्याम प्रभू के दर्शन दिनांक 22 अप्रैल को रात्रि 10 बजे से दिनांक 23 अप्रैल को शाम 5 बजे तक आम दर्शनार्थ बन्द रहेंगे. अतः इस अवधि उपरान्त ही दर्शन हेतु पधारें. कृपया व्यवस्थाओं में अपना सहयोग प्रदान करें.
भक्तों से अपील
सूचना में मंदिर कमेटी की ओर से श्याम भक्तों से व्यवस्थाओं में सहयोग का आग्रह करते हुए इस बात के लिए भी अलर्ट किया गया है कि श्याम दीवानें दर्शन बंदी के समय उपरांत ही खाटूधाम दर्शन के लिए आए ताकि अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ें.