PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ATM- UPI से मिलेगी पैसा निकालने की सुविधा; जल्द शुरू होगा EPFO 3.0

नई दिल्ली | केंद्र सरकार EPFO 3.0 लेकर आ रही है जिसके बाद PF अकाउंट तक पहुंच और ज्यादा आसान हो जाएगी. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें आप ATM और UPI के जरिए अपने PF की पूंजी निकाल सकेंगे यानि अब आपको यह पूंजी निकालने के लिए बैंक या EPFO कार्यालय के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी.

EPFO

इस डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का मकसद PF अकाउंट में हुई सेविंग्स तक आपकी पहुंच को तेज और आसान बनाना हैं ताकि इमरजेंसी के समय इधर- उधर भटकने की नौबत नहीं आए.

आसान होगी पूरी व्यवस्था

EPFO 3.0 के तहत सब्सक्राइबर्स को एक PF एटीएम कार्ड जारी किया जा सकता है. इसकी मदद से आप किसी भी ATM में जाकर अपना पिन नंबर या OTP डालकर पैसे निकाल सकेंगे. इसी तरह आप अपनी UPI ID को भी PF अकाउंट से लिंक कर पाएंगे. इसके बाद EPFO पोर्टल या Umang ऐप के जरिए सीधे अपने बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे. इसके लिए कुछ शर्तें भी लागू की गई है.

सभी सब्सक्राइबर्स के लिए एक चालू यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होना जरूरी होगा. इसके अलावा, UAN से जुड़ा मोबाइल नंबर भी चालू होना चाहिए. सदस्यों को यह भी पक्का करना होगा कि उनका UAN पूरी तरह से KYC-अनुरूप हो, जिसमें आधार कार्ड, PAN, बैंक अकाउंट की डिटेल और IFSC कोड से जुड़ा होना शामिल हैं.

इस नई व्यवस्था में सब्सक्राइबर्स को ATM- UPI का इस्तेमाल करते हुए अपने कुल PF बैलेंस का 50 से 75% तक निकालने की अनुमति दी जा सकती है. यह लिमिट इसलिए रखी गई है ताकि बचत का कुछ हिस्सा भविष्य की जरूरतों या एमरजेंसी के लिए सुरक्षित रखा जा सकें. शिक्षा के लिए आप 10 बार और शादी के लिए 5 बार आंशिक निकासी कर सकते हैं. वहीं, नौकरी जाने के एक महीने बाद आप 75% तक पैसा निकाल सकेंगे. इसकी एक और खासियत यह है कि इसमें बिना किसी मैनुअल जांच के ऑटो-सेटलमेंट की लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है.

यह भी पढ़े -  CBSE ने दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी किया शेड्यूल, इस तारीख तक बिना लेट फीस करें आवेदन

इसी साल चालू होने की उम्मीद

EPFO 3.0 को इसी महीने से चालू करने का लक्ष्य रखा गया था. इस दौरान एक नई मोबाइल ऐप भी लांच की जा सकती है, जो UPI से पैसा निकालने की अनुमति देगी. इसके चलते 32 सरकारी और निजी बैंकों के साथ पार्टनरशिप भी की गई है. बताया जा रहा है कि UPI- EPFO और ATM लिंकेज में कुछ तकनीकी चुनौतियों की वजह से इसमें देरी हो रही है, जिसपर काम चल रहा है. अब इसी साल के मध्य तक इसे शुरू करने की उम्मीद जताई जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.